एक्सप्लोरर

Pramod Sawant News: यूपी-बिहार के मजदूरों पर दिए गए बयान से गोवा CM की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पटना में केस दर्ज

Pramod Sawant Controversial Remark: जेडीयू के स्थानीय नेता मनीष कुमार सिंह ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उक्त याचिका दायर की है. माफी मांगने की मांग की है.

पटना: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. विवादित बयान देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के 90 प्रतिशत मजदूर गोवा में अपराधों को अंजाम देते हैं. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा हाल ही में राज्य के प्रवासी श्रमिकों के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पटना के अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के स्थानीय नेता मनीष कुमार सिंह ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उक्त याचिका दायर की है. मनीष कुमार सिंह ने श्रम दिवस पर गोवा में एक भाषण के दौरान की गई प्रमोद सावंत की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है, जब सावंत ने तटीय राज्य में '90 प्रतिशत अपराधों' के लिए बिहार के लोगों को दोषी ठहराया था. उन्होंने सावंत से 'उस राज्य का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है जिसने देश को अपना पहला राष्ट्रपति दिया और अंतिम सिख गुरु का जन्म स्थान है.

याचिका पर जल्द सुनवाई होने की संभावना

इस बीच, एक बयान में जेडीयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सावंत जिस बीजेपी से हैं, वह 'हिंदी भाषी लोगों के प्रति हमेशा अपमानजनक टिप्पणी करती रही है.' उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे पर उसकी 'चुप्पी' के लिए जनता सबक सिखाएगी. बताया जाता है कि याचिका पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है.

बिहार में सत्तारूढ़ 'महागठबंधन' के अन्य घटक आरजेडी, कांग्रेस और माकपा द्वारा भी गोवा के मुख्यमंत्री की निंदा करने वाले बयान जारी किए गए हैं. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने 'बिहार की छवि' को लेकर उठ रहे सवाल के लिए नीतीश कुमार और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और महागठबंधन सरकार को दोषी ठहराया है.

यह भी पढ़ें- Uma Krishnaiah News: 'CM फील्ड में काम नहीं करेंगे...', जी कृष्णैया की पत्नी ने बताया सरकार को क्या लेना चाहिए निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget