एक्सप्लोरर

Uma Krishnaiah News: 'CM फील्ड में काम नहीं करेंगे...', जी कृष्णैया की पत्नी ने बताया सरकार को क्या लेना चाहिए निर्णय

Anand Mohan Singh News: जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने एक इंटरव्यू में अपना बयान दिया है. कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत से सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं की है बल्कि आईएएस अफसरों ने की है.

पटना: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या मामले में सजा पूरी कर और जेल मैनुअल में बदलाव के बाद बाहर निकले आनंद मोहन को लेकर एक तरफ सियासी गलियार में पारा चढ़ा है तो वहीं दूसरी ओर आईएएस के परिवार के पुराने जख्मों को कुरेदा गया है. जी कृष्णैया की पत्नी ने कहा कि चीफ मिनिस्टर फील्ड में जाकर काम नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा निर्णय लेना चाहिए कि आईएएस और आईपीएस का मनोबल बढ़े.

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में उमा कृष्णैया ने काफी कुछ कहा है. पत्नी ने कहा कि आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपील नहीं की है बल्कि आईएएस अफसरों ने की है, लड़ाई वही लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पति की मौत के बाद परिवार को चलाने के लिए उन्होंने लेक्चरर की नौकरी की थी. पति की मौत के बाद बिहार सरकार ने दोनों बेटियों को पांच-पांच लाख रुपये दिए थे. 14 लाख रुपये घर बनाने के लिए मिले थे. इसके अलावा कुछ नहीं मिला था.

'गरीब का बेटा आईएएस कैसे बन गया?'

उमा कृष्णैया ने यह भी कहा कि उन्हें पता नहीं था कि अनुकंपा पर नौकरी मिलेगी या नहीं. कहा कि उनके पति बीपीएल परिवार से आते थे. जब वे आईएएस बन गए तो जो भी मिलने आते थे वो देखकर दंग रह जाते थे कि आखिर इतने गरीब का बेटा आईएएस कैसे बन गया?

आनंद मोहन से मिलने का मतलब नहीं: उमा

एक सवाल पर कि आनंद मोहन का परिवार आपसे मिलना चाहता है इस पर उमा कृष्णैया ने कहा कि कोई मतलब नहीं है मिलने का. आनंद मोहन से लड़ने का न तो टाइम है न ही धैर्य. कहा कि आनंद मोहन जेल में रहें या बाहर रहें उन्हें क्या कमी है? उन्हें क्या फर्क पड़ता है? हम लड़ तो नहीं सकते हैं.

उमा कृष्णैया ने कहा कि उन्होंने 1986 में लव मैरिज की थी. हम दोनों एक ही कॉलेज में थे. जी कृष्णैया एमए इन इंग्लिश लिटरेचर और वे खुद केमिस्ट्री की छात्रा थीं. बड़ी बेटी निहारिका बैंक में मैनेजर है. छोटी बेटी एमए इन लिटरेचर है. वह वर्क फ्रॉम होम करती है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'मैं खेल जानता हूं, मैं हूं बड़ा खिलाड़ी…', आनंद मोहन के बेटे की शादी से पहले लगे ठुमके, लवली आनंद तो खूब नाचीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget