एक्सप्लोरर

छपरा के मदरसा में हुए ब्लास्ट पर राजनीति शुरू, AIMIM को नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया करारा जवाब

Chapra Madrasa Blast: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया. जानिए क्या कुछ कहा है.

Chapra Madarsa Blast: बिहार के छपरा में बुधवार (15 मई) की रात एक मदरसा में धमाका हुआ था. इसमें मौलाना समेत दो लोग जख्मी हो गए थे. बाद में मौलाना की मौत हो गई थी. इस मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है. एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin) ने इसे बीजेपी की साजिश बताया था. इस पर शुक्रवार (17 मई) को प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी ने करारा जवाब दिया है.

मदरसा में हुए ब्लास्ट मामले पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस मामले पर सरकार संवेदनशील है. सरकार अपने तरीके से मामले की जांच करेगी. उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह प्रशासन का काम है. वहीं तेजस्वी यादव के ट्वीट पर कि प्रधानमंत्री ने मौन व्रत रखा है. 5 सालों में विकास का क्या काम किया है? इस पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि विकास का क्या मतलब होता है यह तेजस्वी को अंदाजा नहीं है. हमारे नेता नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात बिहार के विकास के लिए बिहार की तरक्की के लिए काम करते आ रहे हैं.

उमेश कुशवाहा ने जंगलराज की दिलाई याद

आगे जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी तरह नहीं हैं कि पांच-पांच विभाग अपने पास रखकर और कोई काम नहीं किया. उनके माता-पिता ने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज में बदल दिया.

रोहिणी आचार्य को भी उमेश कुशवाहा ने निशाने पर लिया. कहा कि अनुच्छेद 102 के तहत जो 7 साल से बाहर रहता है उनको नागरिकता स्पष्ट करना होता है तो इस पर तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोग जवाब दें. कहा कि जब विदेश की नागरिकता है आपकी तो आप राज्यसभा और लोकसभा के उम्मीदवार नहीं बन सकते हैं.

तेजस्वी के 'चेंज इन 24' (2024 में बदलाव) वाले बयान पर उमेश कुशवाहा ने कहा की बौखलाहट में हैं तेजस्वी, उनका खाता भी नहीं खुलने वाला है और जीरो पर आउट होंगे. 40 की 40 सीट एनडीए गठबंधन को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस पर तेजस्वी यादव को जानकारी नहीं? सवालों के जवाब में क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget