एक्सप्लोरर

हरिवंश नारायण सिंह के उपवास से बिहार में शुरू हुई सियासत, जानें- किसने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी ट्वीट करके इस घटना की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी को विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार से दुखी हो कर 24 घंटे के उपवास पर बैठना पड़ रहा है.

पटना: राज्यसभा मसान किसान बिल पास करने के दौरान हुए घटना से आहत उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने आज एक दिवसीय उपवास रखा है. अब उनके इस उपवास पर सियासत शुरू हो गयी है. एक तरफ जहां सत्ता पक्ष इस घटना को अशोभनीय बताते हुए विपक्षी नेताओं की निंदा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष किसान बिल को किसान विरोधी बताते हुए हरिवंश नारायण सिंह के उपवास को राजनीतिक स्टंट कह रही है.

आरजेडी और बढ़ा रही दुख

बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता विनोद नारायण झा ने राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह पर हुए हमले के बहाने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राज्यसभा में अमर्यादित कृत्य से पूरा बिहार आहत है, इतना ही नहीं इस दुख को आरजेडी और बढ़ा भी रहा है.

गांधीवादी विचारधारा के लोग हैं आहत

उन्होंने कहा कि हरिवंश जी के साथ जो व्यवहार हुआ है, उससे दुनिया भर के गांधीवादी विचारधारा के लोग आहत हैं. इतना ही नहीं, जिन लोगों ने हरिवंश जी का अपमान किया, उल्टे वे लोग ही धरने पर बैठ गए. यह लोकतंत्र को कलंकित करने की घटना है.

संविधान का हुआ है अपमान

प्रदेश बीजेपी के नेता कैलाशपति मिश्र ने कहा कि सभापति का आसन पर बैठा व्यक्ति संविधान का कस्टोडियन होता है इसलिए यह अपमान संविधान का हुआ है. समूचा बिहार इससे दुखी है. लेकिन आश्चर्य है कि आरजेडी ऐसे लोगों के पक्ष में खड़ा है, उन्हें बचा रहा है. आक्रमण करने वाले के बचाव में आरजेडी के खड़ा रहना बिहार को और भी दुख पहुंचा रहा है.

लोकतंत्र’ को ‘गुंडातंत्र’ में बदलने पर आमदा विपक्ष

उन्होंने कहा कि बिहार के बेटे हरिवंश जी के साथ हुआ दुर्व्यवहार बेहद ही निंदनीय है. ‘लोकतंत्र’ को ‘गुंडातंत्र’, में बदलने पर आमदा विपक्ष के इस अमर्यादित बर्ताव एवं व्यवहार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. विशेष तौर पर जिस तरह बिहार में आरजेडी के नेताओं ने भी हरिवंश जी पर अपमानजनक टिप्पणियां की है उससे बिहार वासियों को अघात लगा है. संघर्ष से अपनी पहचान और यश अर्जित करने वाले बिहार के बेटे प्रति विपक्ष की ये दुर्भावना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाती है.

बिहार की जनता जरूर लेगी बदला

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी ट्वीट करके इस घटना की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी को विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार से दुखी हो कर 24 घंटे के उपवास पर बैठना पड़ रहा है. पूरा बिहार उनके साथ है. आरजेडी ने चुप्पी साध रखी है. इसका बदला बिहार की जनता जरूर लेगी.

आरजेडी प्रवक्ता ने कही यह बात

इधर, जब आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से इस संबंध में बात किया गया तो उन्होंने कहा कि किसान विरोधी बिल के खिलाफ अगर वो उपवास पर बैठते तो किसानों के मन में उनके लिए अधिक श्रद्धा होती. लेकिन वो उस चीज के लिए उपवास ओर बैठ रहे हैं जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय मंडल से इस्तीफा दे दिया. जब केंद्र के मंत्री ही इसे किसान विरोधी बता रहे हैं ऐसे में उपसभापति जो एक सम्मानित पद है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. चूंकि अभी बिहार में चुनाव है इसलिए वो पीएम मोदी और सीएम नीतीश के इशारे पर यह उपवास कर रहे हैं ताकि किसानों का ध्यान भटकाया जा सके. उपवास तो उनको करना चाहिए ताकि किसान बिल वापस हो. किसान उनके लिए प्राथमिकता होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget