एक्सप्लोरर

बिहार: रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजनेताओं ने जाहिर किया दुख, लालू ने कहा- 'आप बहुत दूर चले गए'

बिहार के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. जिसके बाद तमाम राजनेताओं ने दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया और श्रद्धांजलि दी.

बिहार: वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिल्ली के एम्स में आज सुबह अंतिम सांस ली. 74 वर्षीय रघुवंश प्रसाद फेफड़े में संक्रमण से जूझ रहे थे और हाल ही में उन्हें कोरोना हुआ था. लंबे वक्त तक आरजेडी में रहे रघुवंश प्रसाद ने ठीक तीन दिनों पहले पार्टी से इस्तीफ़ा दिया था. हालांकि इसके जवाब में लालू यादव ने भी चिट्ठी लिखी और और उनके स्वस्थ होने की कामना की थी. चिट्ठी के अंत में उन्होंने ये भी आश्वस्त करते हुए कहा कि ‘आप कहीं नहीं जा रहे’.

रघुवंश प्रसाद की मौत पर बिहार समेत केंद्र के कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया है. सबसे पहले जानते हैं कि लालू प्रसाद ने क्या कहा-

लालू ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है. लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं, दुःखी हूं, बहुत याद आएंगे.'

सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें.

तेजस्वी ने लगातार ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की. सबसे पहले उन्होंने लिखा कि ’राजद के मजबूत स्तम्भ, प्रखर समाजवादी जनक्रांति पुंज हमारे अभिभावक पथ प्रदर्शक आदरणीय श्री रघुवंश बाबू के दुःखद निधन पर मर्माहत हूं. आप समस्त राजद परिवार के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत व गरीब की आवाज बने रहे. आपकी कमी राजद व देश को सदैव खलेगी.’

उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, “आदरणीय रघुवंश बाबू. अभी चंद दिन पहले तो एम्स में आपसे बात हुई थी. जल्द स्वस्थ होने की बात पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे. पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है. अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए.

एलजेपी प्रमुख और जमुई से सांसद चिराग़ पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिभावक तुल्य श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व परिवार को यह पीड़ा सहने की शक्ति दे.

पप्पू यादव ने क्या ट्वीट करते हुए लिखा, बिहार ने आज एक अनमोल रत्न खो दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश बाबू के निधन से मर्माहत हूं. कोई दूसरा रघुवंश दूर-दूर तक संभव नहीं, आज की राजनीति ऐसा होने ही नहीं देगी. मेरी गहरी संवेदना उनके अपनों के साथ है. आखिरी प्रणाम रघुवंश बाबू. काश अभी न जाते, थोड़ा रुक जाते.

यह भी पढ़ें.

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे बोले- राजनीति पर नहीं बोलूंगा, मेरी खामोशी को कमजोरी ना समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget