एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे बोले- राजनीति पर नहीं बोलूंगा, मेरी खामोशी को कमजोरी ना समझें

उद्धव ठाकरे आज राज्य की जनता से रुबरू हो रहे हैं. राज्य में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण, कंगना से महाराष्ट्र शिवसेना सरकार का विवाद और शिवसैनिकों द्वारा पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई जैसे मामले के चलते माहौल गर्म है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य की जनता को संबोधित कर रहे हैं. उद्धव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने लॉकडाउन के नियमों का पालन किया है. हालांकि, अभी कोरोना का संकट का खत्म नहीं हुआ है. सरकार की तरफ से सामान्य जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोगों ने इस दौरान संयम दिखाया है और राज्य सरकार का भरपूर साथ दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा, फिलहाल मैं राजनीति पर बात नहीं करना चाहूंगा. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मेरे पास जवाब नहीं है. महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. इसलिए मैं महाराष्ट्र की बदनामी पर बात करूंगा.

कोरोना को लेकर कही ये बात

उद्धव ने कोरोना को लेकर कहा कि संक्रमण की रोकथाम में लोगों ने साथ दिया है मैं सबको धन्यवाद देता हूं. कोरोना को लेकर आपको डरने की जरूरत नहीं है, आप खबरदार रहें, हम जिम्मेदार रहेंगे. कुछ जिम्मेदारी आप उठाएंगे, कुछ आप उठाएंगे. देशभर में महाराष्ट्र ही वह राज्य है जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. उद्धव ने कोरोना को लेकर कहा कि  हमें और सावधानी बरतनी होगी.

'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी'  मुहिम की होगा शुरुआत

उद्धव ठाकरे ने कहा कि 15 सितंबर से हम एक मुहिम शुरू कर रहे हैं. जो भी अपने महाराष्ट्र से प्यार करता है, वैसे सारे लोग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएं. महाराष्ट्र हमारा परिवार है, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए हमने इस मुहिम का नाम 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' रखा है. मास्क ही हमारा ब्लैक बेल्ट है, यही हमे सुरक्षित रखेगा.

कंगना रनौत मामले पर कुछ नहीं बोले उद्धव ठाकरे

अभिनेत्री कंगना रनौत, शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनाव जारी है. उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में ना तो कंगना को लेकर कुछ कहा औऱ न ही शिवसैनिकों द्वारा पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई पर.. आज कंगना महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने वाली हैं. मुंबई की तुलना पीओके से करने का बाद कंगना शिवसेना के निशाने पर आ गई हैं. हालांकि पार्टी का कहना है कि उनके लिए कंगना का चेप्टर अब खत्म हुआ.

दिल्ली दंगा: चार्जशीट में आया सीताराम येचुरी, योगेन्द्र यादव, जयती घोष का नाम, साजिश रचने का आरोप

अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर AIIMS ने जारी किया बयान, मेडिकल चेकअप के लिए किए गए हैं भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget