एक्सप्लोरर

बिहार के इन दो जिलों में रेलवे स्टेशन और जंक्शन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Railway Station: भागलपुर जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीरपैंती रेलवे स्टेशन का भव्य कायाकल्प हो चुका है. वहीं थावे जंक्शन के पहले चरण का काम भी पूरा हो गया है.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में थावे जंक्शन के पहले चरण का काम पूरा हो गया है और भागलपुर पीरपैंती रेलवे स्टेशन का भी भव्य कायाकल्प हो चुका है. दोनों जिलों में ये काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को इसका उद्घाटन करेंगे. इस योजना के तहत स्‍टेशन पर यात्रियों की सारी सुविधाओं को प्राथमिकता पर रख कर काम किया गया है.

यात्रियों को मिल रही हैं बेहतर सुविधाएं

गोपालगंज थावे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म 1, 2 और 3 का विस्तार किया गया है. शेड का निर्माण किया गया है. वहीं, शौचालय का निर्माण, मुख्य गेट का निर्माण और दोपहिया, चार-पहिया वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. बुकिंग कार्यालय और प्रतीक्षालय का नवीनीकरण किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं.

थावे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि थावे जंक्शन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ था. पहले चरण में स्टेशन का मुख्य गेट, पार्किंग, शेड, शौचालय सहित कई निर्माण कार्य कराए गए हैं। वहीं, कई नवीनीकरण कार्य भी किए गए हैं.

स्थानीय निवासी ओमप्रकाश राय ने बताया कि पहले इस स्टेशन पर कई तरह की असुविधाएं थीं. दिव्यांगों और महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं थी. इस अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प हो गया है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.

वहीं भागलपुर जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीरपैंती रेलवे स्टेशन का भव्य कायाकल्प हो चुका है. इसमें स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार भी शामिल है. डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि एनएसजी-5 श्रेणी में वर्गीकृत पीरपैंती स्टेशन, पूर्व रेलवे क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. अमृत भारत स्टेशन योजना के पहले चरण के तहत पीरपैंती स्टेशन के लिए 18.93 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इस व्यापक कार्य योजना में सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और दूरसंचार (एसएंडटी), साइनेज, लिफ्टों की स्थापना और रूफ प्लाजा के साथ 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण शामिल है. इसके अतिरिक्त, स्टेशन की कार्यक्षमता और दृश्य सौंदर्य को बढ़ाने के लिए अलग-अलग आगमन और प्रस्थान ब्लॉक, पैदल यात्री मार्ग, आकर्षक मूर्तियां, मानक आंतरिक सज्जा और सौंदर्यपूर्ण प्रकाश व्यवस्था के साथ एक आधुनिक प्रांगण को भी शामिल किया गया है.

उन्होंने बताया कि पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत सौंदर्यपूर्ण प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है. वहीं प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय, एक आरक्षित लाउंज, एक कार्यकारी लाउंज और एक महिला प्रतीक्षालय का विकास, कॉन्कोर्स क्षेत्र और आगमन खंड का निर्माण, यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए परिसंचारी क्षेत्र का विकास, स्टेशन नेविगेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए साइनेज का कार्यान्वयन और दिव्यांगजन-अनुरूप बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है स्टेशन का डिजाइन

डीआरएम ने बताया कि इसके अलावा स्टेशन का डिजाइन और इंटीरियर स्थानीय कला और आस-पास के ऐतिहासिक स्मारकों से प्रेरित है, जो आधुनिक वास्तुकला को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ता है. यह मिश्रण पीरपैंती स्टेशन को एक अलग पहचान प्रदान करता है, जो बिहार की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है.

उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य लंबी अवधि के लिए मास्टर प्लानिंग और स्टेशन की जरूरतों तथा संरक्षण के अनुसार मास्टर प्लान के कार्यान्वयन पर आधारित है. यह योजना नई सुविधाओं की शुरुआत के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिस्थापन का कार्य करेगी. इन स्टेशनों को लंबी अवधि में जीवंत शहर केंद्रों में बदलना है.

ये भी पढ़ें: आरा में पागल कुत्ते के हमले में एक बच्चे की मौत, छोटा भाई घायल, ननिहाल आए थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget