एक्सप्लोरर

PM मोदी का बिहार में बड़ा ऐलान: घुसपैठियों पर डेमोग्राफी मिशन से होगा वार!

PM Narendra Modi: बिहार में डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का पीएम मोदी का ऐलान किया है, उन्होंने कहा, बिहार के युवाओं का भविष्य घुसपैठियों के कारण बर्बाद नहीं होगा. इससे से निपटना का हमने संकल्प लिया है.

बिहार दौरे पर आए पीएम मोदी ने शुक्रवार को डेमोग्राफी मिशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. गजाजी में भरे मंच से उन्होंने ऐलान किया कि हम जल्द ही डेमोग्राफी मिशन शुरू करने जा रहे हैं. पीएम ने कहा कि हम घुसपैठियों को बिहार के लोगों की नौकरियां नहीं छीनने देंगे.

बिहार में शुरू होगा डेमोग्राफी मिशन-पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि "हम उन्हें उनके अधिकारों पर डाका नहीं डालने देंगे. इसलिए हमने डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला किया है. अब हम इन घुसपैठियों को अपने देश में नहीं रहने देंगे. हम इन घुसपैठियों को देश की जमीन पर कब्ज़ा नहीं करने देंगे."

उन्होंने ये भी कहा कि बिहार के सभी लोगों को देश के अंदर बैठे घुसपैठियों से सावधान रहना चाहिए. पहचानें कि कौन सी पार्टियां घुसपैठियों के साथ खड़ी हैं. कांग्रेस-राजद अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, बिहार को उनकी बुरी नजर से बचाना है. यह समय बिहार के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने पूछा कि क्या घुसपैठिए आपका रोजगार छिन लें और आपकी जमीन पर कब्जा कर लें यह मंजूर है?

बता दें कि बिहार में विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष हंगामा मचा रहा है. नेता राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं. तमाम नेता मतदाताओं के नाम काटे जाने से नाराज हैं. वहीं दूसरी ओर पीएम ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है, जिस पर अब बवाल होना तय है. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने तय कर लिया है कि देश का भविष्य घुसपैठिए तय नहीं करेंगे. 

वहीं पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि "लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी. उनके राज में परियोजनाएं पूरी नहीं हुईं. परियोजनाएं जितनी देर होती गईं, उतना ही उन्हें निजी फायदा होता गया, लेकिन एनडीए सरकार में परियोजनाएं समय पर पूरी हो रही हैं. औंटा-सिमरिया परियोजना इसका उदाहरण है. मेरा सौभाग्य देखिए कि जिस पुल का शिलान्यास आपने मुझे करने को दिया, उसके उद्घाटन का काम भी आपने मुझे ही सौंपा".

कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

बता दें कि पीएम ने शुक्रवार को गया जी में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. बक्सर में 6,880 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 660 मेगावाट की बिजली परियोजना का उद्घाटन किया. लगभग 1,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एनएच-31 के बख्तियारपुर-मोकमा चार लेन खंड का भी उद्घाटन किया.

वहीं मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया. साथ ही लगभग 1,260 करोड़ रुपये की लागत वाली शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें: 2025 में लालू यादव की राजनीति का होगा 'पिंडदान', RJD सुप्रामो को नीरज कुमार का जवाब

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget