एक्सप्लोरर

2025 में लालू यादव की राजनीति का होगा 'पिंडदान', RJD सुप्रामो को नीरज कुमार का जवाब

MLC Neeraj Kumar: लालू ने पीएम मोदी के गया जी आगमन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं. जेडीयू नेता ने इसका जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया है.

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गयाजी दौरे को लेकर दिए गए बयान पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव राजनीति में तड़पते रहेंगे क्योंकि बिहार की जनता 2025 में उनका राजनीति में 'पिंडदान' करने के लिए तैयार है.

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने क्या कहा था?

दरअसल, राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी के गया जी आगमन को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं."

जदयू के नेता नीरज कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव के दो पुत्र और दो पुत्रियों ने उनका राजनीति में पिंडदान पहले ही कर दिया है. बोधगया ज्ञान की भूमि है। लालू यादव चरवाहा विद्यालय के 'कुलाधिपति' रहें हैं. स्वाभाविक रूप से पुरखों का और जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने वाले लालू यादव की राजनीति पहले से ही संक्रमित, क्षतिग्रस्त है.

उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव को दुश्मन खोजने की जरूरत नहीं, घर के लोग ही आपकी राजनीति में आग लगाने के लिए पर्याप्त हैं. पारिवारिक लोगों ने राजनीति में आपका पिंडदान पहले ही कर दिया है. जदयू नेता नीरज कुमार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकास की सौगात लेकर आ रहे हैं. विकास पुरुष नीतीश कुमार का शान-ए-विकास है.

करोड़ों रुपये की योजनाओं का होगा उद्घाटन 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के गयाजी आने वाले हैं और करीब 13 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उनके आगमन को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पहली ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस, गया और दिल्ली के बीच चलेगी. वहीं, दूसरी ट्रेन, बौद्ध सर्किट ट्रेन, वैशाली और कोडरमा को जोड़ेगी. इनका उद्देश्य रेल संपर्क बढ़ाना, यात्रा को आसान करना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान...', PM मोदी के दौरे से पहले लालू यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget