एक्सप्लोरर

Aunta Simaria Six Lane Bridge: पीएम मोदी ने 2017 में रखी थी आधारशिला, 2025 में इस दिन करेंगे उद्घाटन

PM Modi: मुंगेर में राजेंद्र सेतु के समानांतर औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन पीएम अपने बिहार दौरे के दौरान करेंगे. नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार आने वाले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार दौरे पर गयाजी आने वाले हैं. वे बोधगया में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम से वे राज्य को लगभग 1675 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 15 मिनट के लिए बेगूसराय आएंगे. यहां पर मोकामा में गंगा नदी पर बनकर तैयार हुए औंटा-सिमरिया सिक्स लाइन पुल का शुभारंभ करेंगे. 

1871 करोड़ की लागत से बना है 6 लेन पुल

1871 करोड़ की लागत से बना (मोकामा-पटना-बेगूसराय) 8 किमी लंबा 6 लेन पुल उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ेगा. पीएम मोदी के बेगूसराय दौरे को लेकर बीते रविवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने खुद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार, बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई की समीक्षा भी की. प्रधानमंत्री के सिमरिया रिवर फ्रंट के निरीक्षण की भी संभावना बन सकती है, जिसको देखते हुए मुख्य सचिव ने HURL एनटीपीसी स्थल का भी निरीक्षण किया है और जिला प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं.

बता दें कि मोकामा से बेगूसराय गंगा नदी पर बने राजेंद्र सेतु पर वाहनों का दबाव ज्यादा था और भारी वाहन पर रोक भी लग गए थे. पुल की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी. इसके समानांतर औंटा- सिमरिया पुल का निर्माण कराया गया. राजेंद्र सेतु का शिलान्यास 1956 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने किया था और वर्ष 1959 में तत्कालीन प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था.

66 वर्ष बाद समानांतर पुल का होगा शुभारंभ

उस वक्त बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्णा मौजूद थे. अब 66 वर्ष बाद समानांतर पुल का शुभारंभ हो रहा है. इस 66 वर्ष की अवधि में  राजेंद्र पुल पर भारी दबाव था, जो यातायात की जरूरत को पूरा करने में सक्षम नहीं था. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की थी, जिसके तहत औंटा घाट और सिमरिया के बीच नए 6 लेन गंगा पुल का निर्माण भी शामिल था. प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2017 में मोकामा में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पुल का शिलान्यास किया था. अब 2025 में वो इसका उद्घाटन भी करेंगे.  

प्रधानमंत्री बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे. इस सड़क की लंबाई 44.60 किलोमीटर है. इसके निर्माण में 1899 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. अब पटना से मोकामा जाने के लिए रास्ता आसान हो जाएगा. पटना से बख्तियारपुर तक फोर लेन बन कर तैयार है. उसके बाद बख्तियारपुर से मोकामा जाने के लिए पुरानी सड़क से जाना पड़ता था.

ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: 'लालू यादव के राज में राहुल गांधी बिहार आते तो अपहरण हो जाता'- संजय जायसवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget