एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी का पूर्णिया दौरा: व्यवस्था और सुरक्षा पर होगी 30 प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर

PM Modi Visit: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित एनडीए के सभी बड़े नेता उपस्थित होंगे. पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर एनडीए के नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर पूर्णिया में 30 प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. सभी अधिकारी 14 से 15 सितंबर यानी दो दिनों तक पूर्णिया में तैनात रहेंगे और कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ही अपने क्षेत्र में जा सकेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है.

कई अधिकारी पूर्णिया समाहरणालय में तैनात

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री के पूर्णिया दौरे के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए इन अधिकारियों को पूर्णिया समाहरणालय में तैनात किया जाता है. इन सभी 30 अधिकारियों में भागलपुर, खगड़िया, अररिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा में कार्यरत एडीएम से लेकर डीसीएलआर रैंक के अधिकारी हैं.

पीएम मोदी का 15 सितंबर को पूर्णिया में कार्यक्रम है. इस दौरान प्रधानमंत्री पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और जीरो माइल शीशाबाड़ी एसएसबी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से वे वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही बिहार को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं सौंपेंगे.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी बड़े नेता उपस्थित होंगे. पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर एनडीए के नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं. शुक्रवार को पूर्णिया के कला भवन प्रांगण में एनडीए के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

आयुक्त ने दिए अधिकारियों को निर्देश

तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार के जरिए गुरुवार को पूर्णिया एयरपोर्ट और जीरो माइल शीशाबाड़ी एस एस बी ग्राउंड में प्रस्तावित सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया था. इस दौरान उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर आयुक्त ने पीएम के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो सकें.

ये भी पढ़ें: 'हिंदू-मुस्लिम' बयानबाजी से दूर रहें, चुनाव में...', बीजेपी नेताओं को शाहनवाज हुसैन की नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget