एक्सप्लोरर

'हिंदू-मुस्लिम' बयानबाजी से दूर रहें, चुनाव में...', बीजेपी नेताओं को शाहनवाज हुसैन की नसीहत

यह नसीहत बिहार चुनावों से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण रोकने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है. नवादा में हुसैन ने कहा, हम लोग धर्म और जाति पूछकर काम नहीं करते हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को नवादा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी ही पार्टी के नेताओं को कड़ी नसीहत सुना दी. एनडीए की आगामी विधानसभा चुनावों में वापसी का दावा करते हुए हुसैन ने विपक्ष पर तंज कसने के साथ-साथ फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों पर घूमने वाले नेताओं को चुटकी ली और सांप्रदायिक बयानबाजी पर रोक लगाने की अपील की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया हवाला

यह बयान पार्टी के आंतरिक अनुशासन को मजबूत करने के साथ-साथ बिहार की ग्रामीण राजनीति में सनसनी फैला रहा है. सम्मेलन का सबसे विवादास्पद हिस्सा तब आया, जब हुसैन ने भाजपा के कुछ नेताओं को आड़े हाथों लिया. मंच से ही उन्होंने कहा, हम लोग तो हिंदू-मुस्लिम नहीं करते हैं. कुछ ऐसे नेता हैं जो इस तरह की बयानबाजी करते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए इस तरह के बयानों से बचने के लिए लोगों से हर बार अपील की जाता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलते हुए हुसैन ने हमलों का जिक्र करते हुए कहा पाकिस्तान ने जिस तरह से कायराना हमला किया था, उसका जवाब भी दिया गया है. हमारे हिंदुस्तान के लोगों ने इस चीज को समझा और आपसी भाईचारा बनाकर रखा. धर्म पूछकर लोगों को मारा गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राष्ट्रीय एकता बनाए रखें और चुनाव में पूरी ताकत झोंकें.

शाहनवाज हुसैन, जो खुद पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरे हैं, ने मोदी की 'सबका साथ, सबका विकास' लाइन का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे बयान एनडीए की एकता को कमजोर करते हैं. यह नसीहत बिहार चुनावों से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण रोकने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है, खासकर मुस्लिम-बहुल इलाकों जैसे नवादा में हुसैन ने कहा, हम लोग धर्म और जाति पूछकर काम नहीं करते हैं.

फिर से एनडीए ही आएगा- शाहनवाज हुसैन

ये सम्मेलन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी का हिस्सा है, जहां एनडीए ने अगस्त से जिला-स्तरीय बैठकें तेज कर दी है. नवादा, जो मुस्लिम और यादव वोटरों का मिश्रित इलाका है, हुसैन का यह दौरा रणनीतिक है. सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, फिर से एनडीए ही आएगा. नरेंद्र मोदी सरकार का साथ और सरकार का विकास करते हैं.

उन्होंने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए जोर दिया कि ये योजनाएं धर्म या जाति के बिना सभी को लाभ पहुंचाती हैं। जो हमें वोट देता है, उसकी भी कर्ज माफी करते हैं, जो हमें वोट नहीं देता, उसके अकाउंट में भी हम लोगों के जरिए पैसा भेजा जाता है. वो पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और अन्य केंद्रीय स्कीमों का हवाला दे रहे थे, जो बिहार जैसे राज्यों में एनडीए के लिए वोट बैंक मजबूत करने का हथियार है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'मौलवी, मस्जिद, फतवे और...', गिरिराज सिंह के मुसलमानों पर विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget