एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के नारे को इस किसान ने किया सच, पेश की मिशाल

किसानअंबिका सिंह की माने तो अगर किसान परंपरागत फसल की बजाय केले की खेती करें तो अच्छा खासा धन कमाकर इस मिथक को तोड़ सकते हैं. फिलहाल एक हेक्टेयर में ये 9 किस्म के केले की खेती कर रहे हैं

औरंगाबाद: किसी ने सही कहा है कि 'हौसले गर बुलंद हो तो आंधियों में भी चिराग जलते है ' इस उक्ति को चरितार्थ किया है नबीनगर प्रखण्ड के ग्राम जौबे के किसान अम्बिका सिंह ने. जिन्होने अपने ही गांव में केले की खेती कर वैशाली के हाजीपुर की खेती को मात देते हुए कृषि के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर ली है और प्रतिकूल जमीन में इसकी खेती कर अन्य किसानों के आईकॉन बन बैठे हैं.

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फोर लोकल का नारा देकर हर क्षेत्र के उद्यमियों को आगे बढ़कर अपने हुनर एवं क्षमता को दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया था उसी नारे को अम्बिका सिंह ने सार्थक कर न सिर्फ आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहे हैं बल्कि अपनी समृद्धि की गाथा लिख रहे हैं.

किसान अम्बिका सिंह की माने तो एक हेक्टेयर में अभी केले की खेती की जा रही है और जिस जगह पर आज वह खेती कर रहे हैं वह पहले एक बंजर भूमि थी और यहां काफ़ी झाड़ और बबूल के पेड़ उगे हुए थे. लेकिन दृढ़ निश्चयता के साथ खेती में जुटे और आज यह जमीन लहलहाती हरियाली में तब्दील हैं.

किसान अम्बिका सिंह ने बताया कि शुरुआत में इन्हे लोगों की तरह तरह की बातें सुनने को मिलती थी तो गांव के कई लोगों ने इसकी खेती न करने की सलाह दी. किसी ने बेहद नुकसान की बाते कही. लेकिन जेहन में एक ही धुन था केले की खेती को इस क्षेत्र में स्थापित करने और अपनी जिद और जुनून से सफलता प्राप्त हुई. आज हमने केले की खेती को परंपरागत खेती के रूप में अपनाया.

किसान श्री सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अब तक लगभग 4 लाख रुपये के केले की बिक्री कर दी गई है .अगर बाजार अच्छा रहा तो 3 लाख रुपये तक की बिक्री और की जाएगी . सहायक निदेशक उद्यान जितेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा केले की खेती का निरीक्षण किया गया. इस दौरान जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसान अंबिका सिंह ने इस क्षेत्र में केले की खेती का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, इससे वे आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं.

किसान श्री सिंह की माने तो यदि ज़िले के किसान परंपरागत फसल की बजाय केले की खेती करें तो अच्छा खासा धन कमाकर इस मिथक को तोड़ा जा सकता हैं. फिलहाल एक हेक्टेयर में जी 9 किस्म के केले की खेती कर रहे हैं केले की रोपाई के लिए जून-जुलाई सही समय हैं. चूंकि केला लंबी अवधि का पौधा हैं, इसलिए सिंचाई का उचित प्रबंध होना जरूरी हैं. इसके पौधों को कतार में लगाना चाहिए तथा लगाते समय हवा और सूर्य की रोशनी का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए,साथ ही साथ खेत में जलभराव न हो इसके लिए पानी निकासी की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह के 'अनुज' का आज नामांकन, 'दादा' ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले
MLC चुनाव: अनंत सिंह के 'अनुज' का आज नामांकन, 'दादा' ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले
बिहार: विक्रमशिला सेतु आज से बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री
बिहार: विक्रमशिला सेतु आज से बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री
छपरा में सारण तटबंध टूटने से हड़कंप, पानापुर-तरैया में फैलने लगा बाढ़ का पानी
छपरा में सारण तटबंध टूटने से हड़कंप, पानापुर-तरैया में फैलने लगा बाढ़ का पानी
बिहार: 13 साल की नौकरी में दरोगा बना करोड़पति, EOU की छापेमारी में खुलासा
बिहार: 13 साल की नौकरी में दरोगा बना करोड़पति, EOU की छापेमारी में खुलासा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget