एक्सप्लोरर

PM मोदी के दौरे से सियासत तेज, VIP ने कहा- निषादों को आरक्षण कब? उधर RJD ने कर दी बड़ी मांग

PM Modi Bihar Visit: आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी चुनावी वर्ष में सातवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. अब तक ऐलान नहीं किया है कि नीतीश ही मुख्यमंत्री चेहरा हैं और वही सीएम बनेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को आज (सोमवार) करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. उनके बिहार दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है. आरजेडी नेता और पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे को लेकर एनडीए में सहमति नहीं है. नीतीश के चेहरे को लेकर संशय है. बस ये कहा जाता है कि नीतीश के नेतृत्व में लड़ना है. जो महाराष्ट्र में शिंदे के साथ हुआ चुनाव बाद वही नीतीश के साथ होगा. एनडीए में घमासान है उस पर पीएम मोदी ऐलान करके विराम लगा दें. 

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दीजिए: आरजेडी

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी चुनावी वर्ष में सातवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. अब तक एक बार भी उन्होंने ऐलान नहीं किया है कि नीतीश ही मुख्यमंत्री चेहरा हैं और वही सीएम बनेंगे. चुनावी वर्ष में बार-बार आकर छोटी-छोटी परियोजनाओं की सौगात देने से काम नहीं चलेगा. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दीजिए, तभी बिहार का विकास होगा. 

आरजेडी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री छोटी-छोटी घोषणा करके वोट लेना चाहते हैं, लेकिन यह घोषणा चुनाव बाद जुमला बन जाती है. जितनी फैक्ट्री गुजरात में लगी, उतनी फैक्ट्रियां बिहार में क्यों नहीं लगीं? जितनी राशि गुजरात को दी गई उतनी राशि बिहार को क्यों नहीं दी गई? आगामी चुनाव में बिहार की जनता मौजूदा सरकार को पूरी तरह नकार देगी. तेजस्वी की सरकार आएगी.

वीआईपी ने पूछा- निषादों को आरक्षण कब तक देंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर वीआईपी ने निषाद आरक्षण को लेकर सवाल पूछा है. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा, "प्रधानमंत्री जी आप बिहार आएं स्वागत है लेकिन निषादों को आरक्षण कब देंगे इस सवाल का जवाब भी दे दें. आखिर बिहार के निषादों का क्या गुनाह है कि अन्य कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिलता है लेकिन बिहार के निषाद आज भी आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं."

उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि इस चुनाव में निषाद इस सौतेलेपन का जवाब एनडीए से जरूर चुकता करेंगे. इस बार एनडीए सरकार को हटाकर आपको इसका एहसास कराएंगे कि निषाद अब केवल वोट देने वाले ही नहीं सत्ता में भागीदारी निभाने वाले भी बनेंगे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी वर्ष में 7वीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पूर्णिया में जनसभा को करेंगे संबोधित. मुस्लिम बहुल सीमांचल में विधानसभा की 24 सीटें हैं. आज वे पूर्णिया एयरपोर्ट का भी शुभारंभ करेंगे. ये राज्य का सबसे बड़ा रनवे वाला एयरपोर्ट है. यह बिहार का चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget