एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर RJD का पोस्टर वार, गुजरात के सामने बिहार को बताया फिसड्डी

PM Modi Bihar Visit: आरजेडी ने पोस्टर के जरिए सरकार और पीएम मोदी पर तंज कसा है. कहा कि डबल इंजन की सरकार है, फिर भी बिहार में फैक्ट्री की हाहाकार है, इसीलिए बिहार के युवा बेरोजगार हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) एक बार फिर बिहार दौरे पर हैं. इसको लेकर विपक्ष की ओर से पोस्टर वार शुरू हो गया है. राजधानी पटना में आरजेडी नेताओं की ओर से पोस्टर जारी कर पीएम मोदी पर हमला किया गया है. बिहार से गुजरात की तुलना की गई है. आरजेडी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है, "यह कैसा भौकाल है, फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में, यह नहीं चलेगा."

आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण की ओर से इस पोस्टर को लगवाया गया है. पोस्टर के जरिए सीधे तौर पर पीएम मोदी के बिहार दौरे और प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर हमला किया गया है. पोस्टर में ऊपर लिखा गया है, "डबल इंजन की सरकार है, फिर भी बिहार में फैक्ट्री की हाहाकार है, इसीलिए बिहार के युवा बेरोजगार हैं." 

पोस्टर में एक तरफ पीएम मोदी तो दूसरी तरफ लालू

पोस्टर में एक तरफ पीएम मोदी की भाषण देते हुए तस्वीर लगाई गई है और उनके सामने लिखा गया है, "कसम मुझे बिहार की मिट्टी की, बिहार से मेरा पुराना नाता है, डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास करेगा". दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लगाई गई है और उनके सामने लिखा गया है, "यह कैसा भौकाल है, फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में, यह नहीं चलेगा." पोस्टर में नीचे तेजस्वी यादव की भी तस्वीर लगाई गई है. उनके सामने लिखा गया है, "मोदी जी बिहारी को झांसा देना बंद करें, देश की संपत्ति को बेचना कौन सा राष्ट्रवाद है."

आरजेडी नेता ने बिहार और गुजरात के बीच तुलना की है. बिहार को फिसड्डी बताया. पोस्टर में लिखा गया है, "गुजरात में प्रति लाख व्यक्ति 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण जबकि बिहार में प्रति लाख व्यक्ति 5.2 किलोमीटर सड़क है. गुजरात के फाफड़ा पर जीएसटी शून्य जबकि बिहार के मखाना पर जीएसटी 5% क्यों? आपने वादा किया था कि अगली बार जब बिहार आऊंगा तो रीगा मिल की चीनी की चाय पिऊंगा, परंतु कई बार आप बिहार आए और अभी तक रीगा चीनी मिल बंद क्यों है?" इसी तरह कई और भी सवाल पोस्टर में उठाए गए हैं.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें
PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget