एक्सप्लोरर

PM Bihar Visit: सादगी से होगा मधुबनी में पीएम मोदी का कार्यक्रम, प्रधानमंत्री बिहार से देंगे पाकिस्तान को हमले का जवाब

PM Modi: बिहार में पीएम के कार्यक्रम को शांति और सादगी से करने का निर्णय लिया गया है. डीजीपी विनय कुमार ने भी कहा है कि बिहार पुलिस की सभी इकाइयों को अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

PM Modi Bihar Visit: मधुबनी के विदेश्वर स्थान में गुरुवार (24 अप्रैल) को पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे. जिनकी सुरक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है. पहलगाम में हुए हमले के बाद पूरा देश मर्माहत और चिंतित है. पीएम की सुरक्षा और दुख की घड़ी में इस कार्यक्रम को शांति और सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है. इस बात की जानकारी जेडीयू के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

स्वागत समारोह या उत्सव नहीं होगा

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अत्यंत साधारण एवं सादगीपूर्ण रूप से आयोजित किया जाएगा. किसी भी प्रकार का स्वागत समारोह या उत्सव नहीं होगा. इसके साथ ही बिहार में सभी पर्यटन स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. पीएम ओपन जीप में नहीं जाएंगे. इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है. 

बिहार में उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी

वहीं बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने भी कहा है कि बिहार पुलिस की सभी इकाइयों को अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. विनय कुमार ने बुधवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूरे बिहार में उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर राजगीर, बोधगया, पटना और कई अन्य स्थानों पर महत्वपूर्ण संस्थानों तथा पर्यटन स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बता दें कि पहलगाम में हुए हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा. वहीं पीएम मोदी इस घटना से काफी आहत हैं और ऐसा माना जा रहा है कि बिहार के दौरे पर जब वो आएंगे तो अपनी रैली में बिहार की धरती से ही वो पाकिस्तान को कोई बड़ी चेतावनी जरूर देंगे. पीएम ने अपना सऊदी दौरा कर दिया और इस आतंकी हमले के बाद स्वदेश लौट आए हैं. 

ये भी पढ़ें: PM Bihar Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले पूरे बिहार में हाई सिक्योरिटी अलर्ट, आतंकी हमले ने बढ़ाई चिंता

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान के ऐलान पर BJP की दो टूक, 'अपने-अपने…'
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान के ऐलान पर BJP की दो टूक, 'अपने-अपने…'

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget