एक्सप्लोरर

'PM मोदी 6 भाई-बहन... सुभाष चंद्र बोस 14', CM नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का जवाब

Tejashwi Yadav Attacks on CM Nitish Kumar: तेजस्वी यादव सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा कि नीतीश कुमार कुछ नहीं बोल रहे हैं. उनसे कोई बुलवा रहा है.

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बीते शनिवार (20 अप्रैल) को बिहार के कटिहार में सभा के दौरान लालू-राबड़ी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इतना ज्यादा बाल-बच्चा कोई पैदा करता है क्या? अब सीएम नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने जवाब दिया है. तेजस्वी ने सोमवार (22 अप्रैल) को पत्रकारों को इससे जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार कुछ नहीं बोल रहे हैं. उनसे कोई बुलवा रहा है. कहा कि जब हम किताब लिखेंगे तो जो बुलवाने वाले जो लोग हैं उनका जिक्र करेंगे.

नीतीश कुमार हमारे पिता तुल्य: तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं. हमारे पिता तुल्य हैं. उनके लिए हमेशा से सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा. हम तो उनके बेटे के रूप में खड़े रहे. कई बार उन्होंने कहा भी है कि बेटा है मेरा. तेजस्वी यादव ने भीमराव आंबेडकर, पीएम मोदी और नीतीश कुमार तक के भाई-बहन का जिक्र कर दिया.

तेजस्वी यादव ने लिए इन लोगों के नाम

  • महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस 14 भाई-बहन थे.
  • संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर 14 भाई-बहन थे. वे अपने माता-पिता की अंतिम संतान थे.
  • प्रखर विद्वान और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी के 14 बच्चे थे.
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 𝟕 भाई-बहन थे.
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं 5 भाई-बहन हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 भाई-बहन हैं.
  • प्रधानमंत्री मोदी के पिता दामोदर दास 7 भाई-बहन थे.
  • प्रधानमंत्री मोदी के चाचा नरसिंह दास के 8 बच्चे हैं.
  • गृहमंत्री अमित शाह 7 भाई-बहन है. 6 बहनों के बाद 7वां नंबर इनका है.
  • पटना साहिब के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 7 भाई-बहन हैं.
  • तेलंगाना के पूर्व CM के चंद्रशेखर राव 10 भाई बहन हैं.
  • राष्ट्रगान लिखने वाले रवींद्रनाथ टैगोर 7 भाई-बहन थे.
  • पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के 6 बच्चे हैं.
  • पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के 8 बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: '...तो NDA को चुनो, साफ बात', मंच से यह बात बोल तेजस्वी यादव ने बढ़ाई टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget