एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: '...तो NDA को चुनो, साफ बात', मंच से यह बात बोल तेजस्वी यादव ने बढ़ाई टेंशन!

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने की सरकार में मैंने पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी. हमारी सरकार आएगी तो एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे. 200 यूनिट बिजली फ्री कर देंगे.

Tejashwi Yadav Statement in Katihar: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव के प्रचार में सोमवार (22 अप्रैल) को कटिहार पहुंचे. कोढ़ा प्रखंड के सिमरिया में आयोजित जनसभा में उन्होंने लोगों से कहा कि किसी के धोखे में नहीं आना है. ये किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है. उन्होंने कहा कि या तो एनडीए या तो इंडिया की लड़ाई है. अगर बीमा भारती को नहीं चुनते हो तो आप एनडीए को चुनो. साफ बात.

सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने की सरकार में मैंने पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी. टोला सेवक, तालिमी मरकज का वेतन दोगुना किया. तेजस्वी यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे. 200 यूनिट बिजली फ्री कर देंगे. बिहार को विशेष राज्य का पैकेज देंगे. कहा कि सीमांचल का विकास तब तक नहीं होगा जब तक बिहार का विकास नहीं होगा. सीमांचल के विकास के लिए रोडमैप तैयार करेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया. कहा कि 400 वाला फिल्म फ्लॉप हो गया. 400 पार नहीं, 400 पर हार होगी.

'लालू का बेटा बीजेपी से लड़ने के लिए तैयार'

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि सीमांचल की चारों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा, "लालू ने बीजेपी का रथ रोका था. लालू बीजेपी से डरा नहीं. उसका बेटा भी बीजेपी से लड़ने के लिए तैयार खड़ा है. बीजेपी देश के लोगों को भटका रही है. देश में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, किसान के मुद्दे सहित अन्य बातें नहीं करती. सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है और लोगों को हिंदू-मुस्लिम की बात कह विकास के मुद्दे से भटकाने की बात करती है." मौके पर राज्यसभा सांसद मनोज झा और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी सभा को संबोधित किया.

यह भी पढ़ें- असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों लिया ब्राह्मण और यादवों का नाम? CM नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget