एक्सप्लोरर

Pragati Yatra: हैरान कर देगी ये तस्वीर! बक्सर में CM नीतीश की प्रगति यात्रा में गमले लेकर भागने लगे लोग

Flower Pots Loot: बक्सर में सर्किट हाउस के बाहर सड़क पर जिला प्रशासन के जरिए कई गमले रखे गए थे, लेकिन सीएम के जाते ही स्थानीय लोगों ने चंद सेकेंड में ही गमले की लूट मचा दी.

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: बक्सर जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने बक्सर की बहुप्रतीक्षित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने जिले के विकास के लिए 476 करोड़ की योजनाओं का ऐलान किया.  इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं और बच्चों के जरिए फूल गमले लूटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

सर्किट हाउस के बाहर सजाए गए थे गमले

दरअसल सीएम नीतीश कुमार के स्वागत में सर्किट हाउस के बाहर सड़क पर जिला प्रशासन के जरिए कई गमले रखे गए थे, लेकिन सीएम के जाते ही स्थानीय लोगों ने चंद सेकेंड में ही गमले की लूट मचा दी. इससे पहले कि सरकारी कर्मचारी कुछ समझ पाते, लोगों ने सारे गमले गायब कर दिए. देखते ही देखते लोगों ने सैकड़ों गमले लूट लिए. सूत्रों के अनुसार ये गमले नगरपरिषद के जरिए स्थानीय नर्सरी से किराए पर लिए गए थे. 

वहीं झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध भी किया. उन्होंने मुख्यमंत्री से विकास के बजाए वोट की बात की और कहा कि वे आगामी चुनाव में वोट नहीं देंगा. विरोध को शांत करने के लिए एसडीएम ने महिलाओं को समझाया और उन्हें दूसरी ओर भेजा. कुछ स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया कि जिस क्षेत्र में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो रहा है, वहां केवल विकास के नाम पर खानापूरी की जा रही है.

वहीं बीजेपी नेता अमर जायसवाल ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के जरिए तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी  ने गंगा स्नान करके मुख्यमंत्री को उनके पद तक पहुंचाया, क्योंकि नीतीश कुमार पहले सात घाट का पानी पी चुके हैं. वहीं सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रशासन को लोगों के भारी हंगामे का सामना करना पड़ा. 

बक्सर में 202 करोड़ की जलापूर्ति योजना का लोकार्पण

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर में 202 करोड़ की लागत से निर्मित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया. इस योजना के तहत बक्सर जिले के 51 गांवों के 20 पंचायतों में 36,760 घरों को शुद्ध गंगाजल पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा. यह परियोजना खासकर दियारा क्षेत्र के लिए है, जो आर्सेनिक से प्रभावित था और जहां के भूजल में आर्सेनिक की मात्रा अधिक थी. इसके कारण यह क्षेत्र कैंसर जोन बन चुका था.

वहीं मुख्यमंत्री ने बक्सर जिले के सिमरी क्षेत्र में मॉडल पंचायत भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद वह बक्सर के गोलम्बर स्थित पर्यटन विभाग के विश्वामित्र होटल के नए भवन निर्माण का शिलान्यास करने पहुंचे. इसके अलावा उन्होंने सुप्रसिद्ध रामरेखा घाट पर 13 करोड़ की लागत वाली योजना का शिलान्यास भी किया. अंत में, मुख्यमंत्री ने बक्सर जिले के अतिथि गृह में 12 कमरों वाले नए भवन का उद्घाटन किया और समाहरणालय में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नीरज कुमार और नितिन नवीन भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ेंः नालंदा में SP के आदेश पर DSP की कार्रवाई से हड़कंप, रातों रात 68 बदमाश गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget