एक्सप्लोरर

Pawan Singh: BJP के एक्शन के बाद पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ कहा?

Pawan Singh News: पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. पहले बीजेपी ने उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था. अब बुधवार को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है.

BJP Expels Pawan Singh: काराकाट लोकसभा सीट (Karakat Lok Sabha Seat) से निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ आखिरकार बीजेपी ने बुधवार (22 मई) को कार्रवाई कर ही दी. कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही थी. पार्टी के नेताओं से सवाल भी किए जा रहे थे कि पवन सिंह को क्या पार्टी निकालेगी. अब बुधवार को पत्र जारी करते हुए पवन सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया है. हालांकि पार्टी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.

पवन सिंह ने बुधवार को एक्स पर लिखा, "अपना कर्तव्य हम निभाएंगे, काराकाट को नया बनाएंगे." इस पोस्ट के साथ ही पवन सिंह ने एक चुनावी पोस्टर शेयर किया है. इस पर लिखा, "कैंची के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं."

पीएम मोदी के खिलाफ भी खूब बोले थे पवन सिंह

बता दें कि पवन सिंह को पहले बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था. हालांकि पवन सिंह के एक गाने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि उन्होंने उस सीट से लड़ने से मना कर दिया था. इसके बाद उन्होंने काराकाट से चुनाव लड़ने का एलान किया. पत्रकारों से बातचीत में वह पीएम मोदी के खिलाफ भी बोले थे. भोजपुरी में कहा था, "ध्यान ना देबs विकास के काम पर तs कब ले जिताई जनता मोदी के नाम पर".

हालांकि इस सीट से एनडीए से प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा पवन सिंह को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं कि यह कहीं टिकेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पवन सिंह सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया में दिख रहे हैं. वह मोबाइल तक ही सीमित हैं. कुशवाहा ने दावा किया है कि पहली बार काराकाट से वह जितने वोटों से जीते थे उससे दोगुना वोट से इस बार जीतेंगे.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने किया निष्कासित, काराकाट से लड़ रहे हैं पार्टी के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget