एक्सप्लोरर

Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने किया निष्कासित, काराकाट से लड़ रहे हैं पार्टी के खिलाफ

Pawan Singh: काराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को सातवें चरण में वोटिंगा है. यहां से पवन सिंह निर्दलीय लड़ रहे हैं. एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं. अब पवन सिंह पर बीजेपी ने एक्शन लिया है.

Pawan Singh: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है. प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं. आपका यह कार्य दल विरोधी है. बुधवार (22 मई) को पार्टी की ओर से कार्रवाई का पत्र जारी हुआ है.

जारी किए गए पत्र में साफ कहा गया है कि पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है. उन्हें कहा गया है कि चुनाव लड़कर पार्टी अनुशासन के विरूद्ध आपने (पवन सिंह) यह कार्य किया है. अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है. 

काराकाट से निर्दलीय लड़ रहे हैं पवन सिंह

दरअसल पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कई बार पीएम मोदी के खिलाफ भी बयान दिया है. कुछ दिनों पहले ही बीजेपी के नेता प्रेम कुमार ने चेतावनी दी थी कि पवन सिंह के खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है. अब बीजेपी ने पवन सिंह के खिलाफ एक्शन ले लिया है.

बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होनी है. एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा प्रत्याशी हैं. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है. महागठबंधन से राजा राम कुशवाहा मैदान में हैं तो वहीं पवन सिंह ने निर्दलीय एंट्री मारकर एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है.

पीएम मोदी के आने से पहले हो गई कार्रवाई

काराकाट में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को सभा करने वाले हैं. वह उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे. पीएम मोदी के आने से पहले ही भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह पर पार्टी की ओर से कार्रवाई हो गई है.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: ...तो ये पार्टियां हो जाएंगी साइड? प्रशांत किशोर का दावा, बताया 2025 में बिहार में किसकी बनेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें

वीडियोज

Chitra Tripathi: मथुरा 2027 चुनाव का सबसे बड़ा दांव? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election
Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज' से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज' से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट; देखें वीडियो
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
Embed widget