एक्सप्लोरर

Pawan Singh Exclusive: चुनाव जीत गए तो किस पार्टी में जाएंगे पवन सिंह? abp न्यूज़ के कैमरे पर कही बड़ी बात

Pawan Singh Interview: पवन सिंह ने कहा कि उन्हें सांसद बनकर पैसा नहीं कमाना है. उन्हें जनता ने दे बहुत दिया है. पवन सिंह एबीपी न्यूज़ से काराकाट में बात कर रहे थे.

Pawan Singh News: काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मंगलवार (28 मई) को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान पवन सिंह ने लोगों से किए अपने किए वादों पर खुलकर बात की. साफ कहा कि वह जो कहते हैं वह करते हैं. उन्हें बड़बड़ाने की आदत नहीं है. जीतने के बाद किस पार्टी में जाएंगे इस पर पवन सिंह ने कहा कि कुछ चीजें मन में होनी चाहिए और कुछ बातें समय पर छोड़नी चाहिए. ये समय तय करेगा. पवन सिंह एबीपी न्यूज़ से काराकाट में बात कर रहे थे.

पवन सिंह ने कहा कि उनका चुनावी अभियान बहुत अच्छा चल रहा है. वह यहां (काराकाट) लड़ाई करने नहीं आए हैं. पवन सिंह ने कहा, "चुनावी माहौल है और मुझे हर जगह से आशीर्वाद मिल रहा है. मैं लड़ाई की बात ही नहीं करूंगा. जैसे जनता का आशीर्वाद मिल रहा है वैसे सबका आशीर्वाद मिलेगा."

पवन सिंह ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. कहा कि जिसका जो काम होता है वह करता है. मुझे कोई दुख नहीं है. मेरे साथ जो हुआ है मैं अभी भी उसके लिए धन्यवाद देता हूं. पवन सिंह ने कहा कि सामने से आवाज आ रही है कि मेरे चुनावी कार्यक्रम में 18 से 25 या 30 साल वाले जो युवा हैं वह सेल्फी के लिए पागल हैं. ये वोट नहीं है.

इस सवाल पर कि बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं कि काराकाट में फिल्म सिटी बनवाएंगे. कैसे करेंगे? इस पर पवन सिंह ने कहा कि मैं जो भी करूंगा वह जनता के बीच में खड़ा रहकर करूंगा. एक नेता नहीं एक बेटा और भाई बनकर रहूंगा. मैं उतना ही बोलता हूं जितना कर सकूं. मेरे में बड़बड़ाने की आदत नहीं है. मेरी पूरी की पूरी कोशिश रहेगी कि काराकाट के अंदर छोटी सी फिल्म सिटी बने. मुझे जीवन में धन उतना ही चाहिए कि मैं खुद खा लूं और जो घर में अतिथि आए उनकी सेवा कर सकूं. इससे ज्यादा धन नहीं चाहिए पागल हो जाऊंगा.

'सांसद को जो पैसा मिलता है उससे रोटी नहीं खाऊंगा'

पवन सिंह ने कहा कि उन्हें सांसद बनकर पैसा नहीं कमाना है. उन्हें जनता ने दे बहुत दिया है. कहा कि मेरी बातों पर भरोसा नहीं है तो मैं लिखकर दे दूंगा कि जीतने के बाद जो सांसद को पैसा मिलता है उससे रोटी नहीं खाऊंगा.

एक सवाल पर कि आसनसोल सीट क्यों नहीं? इस पर पवन सिंह ने कहा कि मेरा चुनाव लड़ना 2019 में ही फाइनल था. उस समय हमको पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया था. उस समय हमको चुनाव नहीं लड़ना था. इस बार पवन के गाने को ही मुद्दा बना लिया गया. भोजपुरी हो या हिंदी या फिर जो भी भाषा हो कौन-कौन है जो बंगाल पर गाना नहीं गाया है? ये कौन सा मुद्दा है? 

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने आरा के युवक को मंच पर क्यों बुलाया? कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget