एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने आरा के युवक को मंच पर क्यों बुलाया? कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

Rahul Gandhi Bihar: राहुल गांधी पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के पटना साहिब में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद आरा पहुंचे थे. यहीं उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा बयान दिया.

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार (27 मई) को बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया. आरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यहां के अग्निवीर योजना के तहत नौकरी पाए एक युवक को अचानक मंच पर बुलाया. इस दौरान मंच पर युवक से बातचीत करते हुए उन्होंने बड़ा दावा कर दिया. कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) को फाड़कर कूड़े में डाल दिया जाएगा.

...और मंच के नीचे खड़े हुए युवक पर गई नजर

दरअसल, राहुल गांधी पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के पटना साहिब में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद आरा पहुंचे थे. यहां से भाकपा-माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए वह अग्निवीर योजना की चर्चा कर रहे थे. इसी बीच उनकी नजर मंच के नीचे खड़े एक युवक पर पड़ गई. उन्होंने आगे उनसे पूछा कि क्या आप अग्निवीर हो? जवाब में 'हां' सुनते ही उन्होंने उसे मंच पर बुला लिया.

राहुल गांधी ने कहा कि यह विकास कुमार हैं. इन्होंने अग्निवीर योजना के जरिए नौकरी पाई. उन्‍होंने विकास से पूछा कि कैसा लग रहा है अग्निवीर योजना के जरिए नौकरी पाकर? विकास ने कहा, "मुझे यह योजना अच्‍छी नहीं लग रही है."

इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया, "हमारी सरकार दो तरह के शहीद का दर्जा पसंद नहीं करेगी. हमारी सरकार आते ही इस योजना को फाड़कर हम कूड़ेदान में फेंक देंगे. यह सेना का अपमान है. देश में अभी 30 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं और गठबंधन की सरकार बनने के बाद सारे पद भरे जाएंगे."

आरा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जातीय गणना और आर्थिक सर्वेक्षण के मुद्दे को भी उठाया. कहा, "हमने जातीय गणना कराने की मांग की तो पीएम मोदी चुप हो गए. कहने लगे कि देश में कोई जाति ही नहीं है. केवल अमीर और गरीब दो ही जातियां हैं जबकि पहले खुद को ओबीसी बताते रहे. अगर देश में कोई जाति नहीं है तो आप अपनी जाति ओबीसी क्यों बताते हैं." बता दें कि आरा में एक जून को अंतिम चरण में मतदान होना है. भाकपा-माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी आरके सिंह से है.

युवक ने ली है अग्निवीर की ट्रेनिंग

उधर युवक ने पत्रकारों से कहा कि उसने दानापुर में अग्निवीर की पूरी ट्रेनिंग ली है. हालांकि घर वालों ने मना कर दिया है कि ये नौकरी नहीं करनी है. अब राहुल गांधी ने वादा किया है कि इसे खत्म करेंगे.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh: काराकाट में पवन सिंह के पक्ष में खेसारी लाल यादव दिखाएंगे दम, 'पावरस्टार' के लिए मांगेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
Embed widget