एक्सप्लोरर

Patna Wine Smuggling: इंजीनियर की जॉब छोड़ कर बना शराब तस्कर, बीबीए कर चुके दोस्त के साथ गिरफ्तार

Action: एसएसपी ने बताया ​कि शराब के धंधे में तीनों का सरगना राकेश तिवारी उर्फ बाबा है. एसएसपी के अनुसार, बाबा के नाम पर ही अपार्टमेंट भी किराये पर लिया गया था. हालांकि, अब तक वह पकड़ा नहीं जा सका है.

Patna News: इन दिनों बिहार में शराब की तस्करी और उसकी सप्लाई का काम सबसे अधिक मुनाफे वाला धंधा बनता जा रहा है. यही कारण है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब करने वाले लोग भी इस धंधे में आ चुके हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना में सामने आया है. कम समय में अधिक रुपए कमाने के लालच में वह शराब की तस्करी के धंधे में शामिल हो गया. 

यूपी से मंगवाता था ब्रांडेड शराब की खेप
पुलिस की मानें तो वह पिछले एक साल से यूपी से शराब की ब्रांडेड शराब की खेप मंगवाता था. शराब मंगवाने के लिए वह लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था. इसके बाद इसकी पटना में होम डिलीवरी करवाता था. पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने इसकी पुष्टि की है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

25 कार्टन में रखी 272 लीटर शराब जब्त
जानकारी हो कि शनिवार की देर रात पटना के कोतवाली थाने की पुलिस ने बोरिंग कैनाल रोड के जगत भवनी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की थी. वहां से 25 कार्टन में रखी 272 लीटर विदेशी शराब की खेप को जब्त की गयी. इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया. 

दो कार और बाइक जब्त
गिरफ्तार आरोपितों में अमित, बक्सर का रहने वाला चंदन और बेगूसराय का रहने वाला पुष्कर शामिल हैं. पुलिस के अनुसार ये लोग उत्तर प्रदेश के बलिया से शराब की खेप मंगवाते थे. इसके लिए दो लग्जरी फोर व्हीलर कारों का इस्तेमाल करते थे. पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर लिया है. इतना ही नहीं, ये होम डिलीवरी के लिए जिस बाइक का इस्तेमाल करते थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है. 

चंदन भी कर चुका है बीबीए
पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि अमित अगरतला के एनआईटी से सीविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है. इस धंधे में साथ में पकड़ा गया चंदन भी बीबीए की पढ़ाई कर चुका है. इनका तीसरा साथी भी ग्रेजुएट है। तीनों पढ़े लिख हैं. शराब के धंधे में इन्हें मुनाफा दिखा और उसके बाद से काम करने लगे. पूछताछ में पता चला कि पिछले एक साल से ये लोग शराब की तस्करी कर रहे थे. यूपी के बलिया से अक्सर शराब की खेप लेकर आते थे. पुलिस ने इनके नेटवर्क की सूची पुलिस ने बना ली है. पूरी टीम को पकड़ने में पुलिस जुट गयी है. जहां से ये लोग शराब लाते थे, उसका भी पता चल चुका है.

सरगना की तलाश में जुटी है पुलिस
एसएसपी ने बताया ​कि शराब के धंधे में इन तीनों का सरगना राकेश तिवारी उर्फ बाबा है. एसएसपी के अनुसार, बाबा के नाम पर ही यह अपार्टमेंट भी किराये पर लिया गया था. हालांकि, अब तक वह पकड़ा नहीं जा सका है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इन तस्करों को शराब के धंधे से हर महीने करीब तीन लाख रुपये की कमाई हो रही थी. 

यह भी पढ़ें: Bihar Crime: आरा में रिटायर्ड शिक्षक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, भूमि को लेकर था विवाद, महिला समेत 10 पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget