एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में पत्रकार पर हमला करने वाले 5 लोग भेजे गए जेल, PU छात्र संघ चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट

छात्र संघ चुनाव के दौरान उपद्रव करने वाले छात्रों पर पटना पुलिस की पैनी नजर रहेगी. पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकार की पिटाई मामले में पांच छात्रों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

PU Student Union Elections: पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव का प्रचार प्रसार गुरुवार को थम गया है और आगामी शनिवार 29 मार्च को सुबह 8:00 बजे से 2बजे तक चुनाव होंगे. प्रचार प्रसार के दौरान कई हिंसक घटनाएं भी हुईं, लेकिन चुनाव के दौरान उपद्रव करने वाले छात्रों के लिए यह चेतावनी भरी खबर है, जो छात्र चुनाव में बाधा उत्पन्न करने का प्लान कर रहे हैं वह होशियार हो जाएं. पटना पुलिस की पैनी नजर सभी छात्रों पर है.

पत्रकार की पिटाई मामले में कार्रवाई

पुलिस ने प्रचार के दौरान हुए हिंसक घटना में पत्रकार की पिटाई मामले पर पांच छात्रों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. बीते बुधवार की दोपहर मगध महिला कॉलेज में प्रचार के दौरान दो प्रत्याशियों के गुट में भिड़ंत हो गई थी और जमकर मारपीट हुई थी. उस मामले में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मारपीट में घायल हुए थे, जबकि न्यूज़ कवरेज करने गए एक चैनल के पत्रकार कृष्ण कुमार को भी बेरहमी से पिटाई करके उसके घायल कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने उसी दिन देर रात तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को जेल भी भेज दिया है.

उस घटना का मामला गांधी मैदान थाना में दर्ज किया गया था और गांधी मैदान थाना पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें जहानाबाद के रहने वाले अभयानंद कुमार, नितेश कुमार, दरभंगा के रहने वाले राघव कुमार, जहानाबाद जिला स्थित शकूराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले संजीव कुमार और नौबतपुर पटना जिला के दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. इन सभी की गिरफ्तारी पटना में हुई है. यह सभी उपद्रवी पटना में रहकर पढ़ाई करते थे. इस मामले में कुछ और लोगों की पहचान पुलिस ने की है. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस मुख्यालय के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी कुंदन कृष्णन ने छात्र संघ चुनाव मामले को लेकर कहा कि छात्र संघ चुनाव में दो घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें पटना वीमेंस कॉलेज के पास फायरिंग की गई थी और मगध महिला कॉलेज में दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. उस मामले में केस दर्ज हुआ और कार्रवाई भी हो गई है. पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह सभी गिरफ्तारियां सीसीटीवी कैमरे से फुटेज के आधार पर की गई है.

मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों को निर्देश 

मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि सीसीटीवी से आईडेंटिफाई करके सभी को गिरफ्तार किया जाए. पटना में सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं कोई बचकर निकलना चाहेगा तो वह नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग छात्र जीवन में हिंसा अपना रहे हैं हिंसक घटनाएं कर रहे हैं उनका कोई भविष्य नहीं है. वो चार्जशीटेड होंगे, जेल जाएंगे. कोई नौकरी उनकी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि कल चुनाव है जो भी उपद्रवी हिंसक घटना करेंगे और पकड़े जाएंगे उनका जेल जाना तय है, वह अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'गर्भवती पत्नी का था नंदोसी से अवैध संबंध इसलिए...', किशनगंज मवेशी व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget