एक्सप्लोरर

Patna University Election 2022: चुनाव से पहले पटना यूनिवर्सिटी बना रणक्षेत्र, JDU प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़

Patna University Student Union Election 2022: आनंद मोहन चुनाव प्रचार के लिए कृष्णा घाट स्थित लड़कियों के हॉस्टल जीडी छात्रावास में प्रचार के लिए गए थे. इसी दौरान यह घटना हुई है.

पटना: पीयू छात्र संघ चुनाव (Patna University Student Union Election 2022) अब हिंसात्मक रूप ले रहा है. मंगलवार की रात छात्र जेडीयू की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद मोहन की गाड़ी पर हमला हो गया. उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. इस मामले में आनंद मोहन (Anand Mohan) ने बताया कि वह हर दिन की तरह चुनाव प्रचार के लिए कृष्णा घाट स्थित लड़कियों के हॉस्टल जीडी छात्रावास में प्रचार के लिए गए थे. इसी दौरान लगभग सौ की संख्या में अराजक तत्व हाथों में हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया.

आनंद ने कहा कि उनकी गाड़ी गंगा देवी हॉस्टल के पास लगी हुई थी. यहां पर एक राउंड फायरिंग भी की गई. गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए. आनंद मोहन ने बताया कि वो लोग उन पर हमला करने के लिए आए थे, लेकिन जैसे ही उनको देख लिया तो छुप गए और जान बचाई.

Patna University Election 2022: चुनाव से पहले पटना यूनिवर्सिटी बना रणक्षेत्र, JDU प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़

प्रतिरोध के लिए हुई घटना: टाउन डीएसपी

घटना की सूचना के बाद मौके पर पीरबहोर थाना की पुलिस और टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह पहुंचे. टाउन डीएसपी ने बताया कि घटना चुनाव की प्रतिद्वंद्विता को लेकर हुई है. इसमें कोई घायल नहीं हुआ है. फायरिंग की बात से डीएसपी ने इनकार किया है. उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए गए प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है. कितनी की संख्या में लोग थे इसकी जांच की जा रही है. हमलोग कार्रवाई में जुट गए हैं. बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

44 प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ 2022 का चुनाव 19 नवंबर को होना है. 10 नवंबर को ही नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई थी. छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर चुनाव होंगे. हर एक हजार छात्र पर एक कॉलेज काउंसलर या फिर फैकल्टी काउंसलर का भी चुनाव होगा. इस बार कॉलेज काउंसलर और फैकल्टी मिलाकर 32 सीटों पर चुनाव होगा जिसके लिए कुल 44 छात्रों ने किया नामांकन किया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी ने सोच समझकर बनाया 'प्लान', जानिए कैसे कुढ़नी में भारी पड़ सकते हैं निलाभ कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget