एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने सोच समझकर बनाया 'प्लान', जानिए कैसे कुढ़नी में भारी पड़ सकते हैं निलाभ कुमार

Nilabh Kumar VIP Candidate: वीआईपी की तरफ से निलाभ कुमार को अपना उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा जारी थी. मंगलवार को अब मुकेश सहनी ने मुहर लगा दी है.

पटना: कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए विकासशील इंसान पार्टी ने मंगलवार को अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की. पार्टी ने निलाभ कुमार (Nilabh Kumar VIP Candidate) को अपना उम्मीदवार बनाया है. निलाभ कुमार दूसरी पार्टी के प्रत्याशी पर कितने भारी पड़ेंगे यह तो चुनाव के बाद पता चलेगा लेकिन यह तो साफ है कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने सोच समझकर अपनी ओर से निलाभ कुमार को प्रत्याशी बनाया है.

हालांकि वीआईपी की तरफ से निलाभ कुमार को अपना उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा पहले से जारी थी जिस पर अब मुकेश सहनी ने मुहर लगा दी है. वीआईपी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद ने निलाभ कुमार के नाम की घोषणा की है. निलाभ कुमार राजनीतिक विरासत वाले उम्मीदवार हैं. इनके दादा स्वर्गीय साधु शरण शाही इस विधानसभा के कद्दावर नेता थे और उनको चार बार जनप्रतिनिधि बनने का गौरव उनको हासिल है.

'कई लोगों ने पेश की थी अपनी दावेदारी'

मुकेश सहनी ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हमारी पार्टी पूर्व में संपन्न हुए बोचहां विधानसभा चुनाव में किए गए प्रदर्शन से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. आने वाले वक्त में उनकी पार्टी राज्य की नई राजनैतिक ताकत बनेगी. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले कई लोगों ने अपनी दावेदारी को पेश की थी जो कि हमारी पार्टी की लोकप्रियता को दर्शाता है.

कौन है निलाभ कुमार?

सबसे यह जान लें कि निलाभ कुमार भूमिहार समाज से आते हैं. इस इलाके में 40 हजार के आसपास भूमिहार का वोट है. इसके अलावा अगर मुकेश सहनी के अपने वोटर भी यदि निलाभ के साथ जुड़ते हैं तो तस्वीर बिल्कुल अलग हो जाएगी. ऐसे में निलाभ कुमार दूसरी पार्टी के प्रत्याशी पर भारी पड़ सकते हैं. इसके अलावा निलाभ कुमार सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं. अपने इलाके में केंद्र सरकार के कई फैसलों के खिलाफ आंदोलन भी उन्होंने किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे एलजेपी सांसद चिराग पासवान, मुलाकात की वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget