एक्सप्लोरर

Patna Traffic Advisory: पटना में पीएम मोदी के रोड-शो के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

PM Modi Road Show: अगर 12 मई को पटना में घर से निकल रहे हैं तो रूट देखकर निकलें नहीं तो परेशानी हो सकती है. पीएम मोदी के रोड-शो को लेकर रूट चार्ट जारी किए गए हैं.

Patna PM Modi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (12 मई) को पटना में रोड-शो करेंगे. रोड-शो के लिए जो रूट तय किए गए हैं उन इलाकों में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है. ऐसे में 12 मई के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं. अगर 12 मई को घर से निकल रहे हैं तो रूट देखकर निकलें नहीं तो परेशानी हो सकती है. शुक्रवार (10 मई) की शाम पटना यातायात पुलिस की ओर से रूट चार्ट की जानकारी दी गई है.

अग्निशमन, एंबुलेंस, मरीजों के वाहन, शव वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन, चुनाव कार्य से जुड़े वाहन, पासधारक वाहन के लिए छूट रहेगी. यातायात पुलिस की ओर से कहा गया है कि 12 मई को शाम पांच बजे से सात बजे के बीच पटना हवाईअड्डा से फ्लाइट लेने वाले यात्री जिनको पटेल गोलंबर से होकर हवाईअड्डा जाना वो 5.30 बजे शाम से पहले पटना हवाईअड्डा पहुंच जाएं.

फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों को दिखाना होगा टिकट

13:30 बजे से 18:00 बजे तक पटेल गोलंबर से पटना हवाईअड्डा की ओर केवल फ्लाइट लेने वाले यात्री को टिकट दिखाकर जाने की अनुमति दी जाएगी. 18:00 बजे से 19:00 बजे के बीच पटना हवाईअड्डा जाने वाले यात्री निम्नांकित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं. उक्त अवधि में पटना हवाईअड्डा में प्रवेश और निकास के लिए हवाईअड्डा के पश्चिमी (निकास) द्वार का उपयोग किया जाएगा.

नेहरू पथ यथा, सगुना मोड़/आशियाना दीघा रोड से पटना हवाईअड्डा जाने के लिए राजा बाजार होते हुए बुमरा चौकी से राइडिंग रोड होकर पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं. या फिर राजा बाजार से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस रोड से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम कार्यालय होते हुए आरण्य भवन रोड से पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं.

खगौल-फुलवारी की ओर से पटना हवाईअड्डा जाने के लिए टमटम पड़ाव होते हुए आमुकोबा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, पटना) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 05 तिराहा होते हुए पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं.

बोरिंग रोड, राजीव नगर, पटेल नगर से हवाईअड्डा जाने वाले यात्री बोरिंग रोड से पाटलिपुत्रा गोलंबर होते हुए राजीव नगर नाला वाले रोड से दीघा आशियाना रोड से राजा बाजार से डुमरा चौकी से पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं.

न्यू बाईपास से हवाईअड्डा जाने वाले यात्री न्यू बाईपास से मीठापुर से बेउर मोड़ से अनिसाबाद से टमटम पड़ाव होते हुए आमुकोड़ा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, पटना) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 05 तिराहा होते हुए पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं.

पुरानी बाईपास से हवाईअड्डा जाने वाले यात्री पुरानी बाईपास से चिरैयाटांड़ पुल से जीपीओ गोलंबर ऊपर से आर ब्लॉक ऊपर से हार्डिंग रोड से गर्दनीबाग 15 नं० पुल से चितकोहरा से अनिसाबाद से टमटम पड़ाव होते हुए आमुकोड़ा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, पटना) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 तिराहा होते हुए पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं.

पटना सिटी, गायघाट से अशोक राजपथ होकर हवाईअड्डा जाने वाले यात्री गायघाट चौराहा से गंगा पथ से दीघा गोलंबर (गंगा पथ) से जेपी सेतु एप्रोच पच होते हुए रामजीचक आरओबी नीचे (अशोक राजपथ) से दीघा आशियाना रोड होते हुए राजा बाजार से डुमरा टीओपी से पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं.

रोड-शो के दौरान क्या रहेगा यातायात व्यवस्था?

वहीं दूसरी ओर 12 मई को शाम के 5.30 बजे से डाकबंगला चौराहे से पीएम मोदी का रोड शो होगा. यह रोड शो एग्जीबिशन रोड चौराहा से सीधे भट्टाचार्य रोड होकर उमा सिनेमा होते हुए ठाकुरबाड़ी रोड जाएगा. यहां से बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन तक जाएगा. इस बीच भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि पटना जंक्शन के करबिगहिया छोर का अधिक-से-अधिक प्रयोग करें.

सगुना मोड़/राजाबाजार की ओर नेहरू पथ (बेली रोड) होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन नेहरू पथ में डुमरा चौकी से पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट होते हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 05 तिराहा से आमुकोढ़ा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, पटना) से टमटम पड़ाव होकर अनिसाबाद गोलंबर से चितकोहरा दक्षिण से गर्दनीबाग से मीठापुर होते हुए जीपीओ ऊपर से करबिगहिया जा सकते हैं. या फिर सगुना मोड़/राजा बाजार से जगदेव पथ होते हुए आमुकोड़ा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, पटना) से टमटम पड़ाव से अनिसाबाद गोलंबर से चितकोहरा दक्षिण से गर्दनीबाग से मीठापुर होते हुए करबिगहिया जा सकते हैं.

राजीव नगर, पाटलिपुत्र, दीघा, कुर्जी, बोरिंग रोड आदि क्षेत्र से पटना जंक्शन जाने वाले निजी वाहन अटल पथ से आर ब्लॉक होते हुए जीपीओ गोलंबर नीचे से पटना जंक्शन जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi Road Show: जिस रूट से गुजरेंगे PM मोदी वहां की देखिए कैसे बदल रही तस्वीर, दिन रात लगे सैकड़ों मजदूर, चप्पे-चप्पे लगा CCTV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहानाबाद में होटल और गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, 25 युवक-युवतियां पकड़े गए
जहानाबाद में होटल और गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, 25 युवक-युवतियां पकड़े गए
बिहार में 12 नवंबर से SSR, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम
बिहार में 12 नवंबर से SSR, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget