एक्सप्लोरर

Patna Terror Module: फुलवारी शरीफ टेरर मामले की जांच अब सिर्फ NIA करेगी, सौंपे गए केस से संबंधित सभी दस्तावेज

NIA will Investigate Phulwari Sharif Terror Module: जरूरत के हिसाब से पटना पुलिस, एटीएस जांच में सहयोग करेगी. गिरफ्तार सभी पांच आरोपितों से पूछताछ हो चुकी है.

पटना: फुलवारी शरीफ टेरर (Phulwari Sharif Terror Module) मामले को अब एनआईए (NIA) ने टेकओवर कर लिया है. कल यानी मंगलवार से अब इस केस को एनआईए अपने तरीके से देखेगी और जांच करेगी. पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों (Patna SSP Manavjit Singh Dhillon) ने सोमवार को बातचीत में एबीपी न्यूज से इसकी पुष्टि की है. पटना पुलिस ने अब तक की जांच के सबूत, अनुसंधान से संबंधित दस्तावेज एनआईए को सौंप दिया है.

बताया जाता कि जरूरत के हिसाब से पटना पुलिस, एटीएस अब जांच में सिर्फ सहयोग करेगी. अब तक इस मामले में मोहम्मद जलालुद्दीन, अतहर परवेज, अरमान मलिक,  नुरुद्दीन जंगी, मरगूब अहमद दानिश की गिरफ्तारी हुई है. कुल 26 लोगों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें से 21 आरोपित फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में छापेमारी हो रही है. 

यह भी पढ़ें- Terror Mission 2047: जलालुद्दीन ने PFI कनेक्शन की बात कबूली, पूछताछ में खुलासा, सवाल सुनकर छूटे पसीने

एनआईए चला सकती है छापेमारी अभियान

सूत्रों की मानें तो फरार नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए एनआईए विभिन्न जिलों में छापेमारी अभियान चला सकती है. अब तक फुलवारी शरीफ मामले में मोहम्मद जलालुद्दीन, अतहर परवेज, अरमान मलिक, नुरुद्दीन जंगी, अरमान मलिक की गिरफ्तारी हुई हैं. इन्हें रिमांड पर लेकर अलग-अलग पूछताछ हो चुकी है. पूछताछ के बाद सबको वापस जेल भेज दिया गया है.

रिमांड में पूछताछ के दौरान एसआईटी, एटीएस और एनआईए की टीम थी, लेकिन अब पूरी तरह से जांच को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया है. हर वो शख्स एनआईए के रडार पर है जिसकी मदद से बिहार में आतंक का मॉड्यूल खड़ा किया गया. पीएफआई की आड़ में आतंकी ट्रेनिंग, विदेशी फंडिंग, गजवा-ए-हिंद मामले का आईएसआई कनेक्शन, कट्टरपंथियों से जुड़ाव के बाद से मामले को बहुत गंभीरता से एनआईए ले रही है. जरूरत पड़ने पर संदिग्ध आतंकियों के परिजनों से भी एनआईए पूछताछ कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान पहुंची NIA की टीम, एक कैदी याकूब को ले गई जम्मू कश्मीर, आतंकी संगठन से हो सकता है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्र का असर, मानसिक तौर पर बीमार', खरगे पर ललन सिंह का बड़ा हमला
'उम्र का असर, मानसिक तौर पर बीमार', खरगे पर ललन सिंह का बड़ा हमला
खरगे के विवादित बयान के पीछे रणनीति? गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
खरगे के विवादित बयान के पीछे रणनीति? गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के संजय सरावगी, बोले- 'देश और बिहार...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के संजय सरावगी, बोले- 'देश और बिहार...'
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget