एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा सीट को लेकर JDU की ओर से कौन होगा उम्मीदवार? CM नीतीश कुमार ये कहा

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जंक्शन स्थित प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने पहुंचे थे. यहीं मीडिया के सवालों का उन्होंने जवाब दिया.

पटनाः बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है. जेडीयू से उम्मीदवार कौन होगा इस पर अभी कुछ साफ नहीं हो सका है. शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पटना जंक्शन स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 58वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे. इस दौरान राज्यसभा सीट को लेकर पूछे जाने पर जवाब दिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि रुक जाइए सब का सब मालूम हो जाएगा. यह बात कहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाड़ी में बैठकर चले गए. मुख्यमंत्री की इस बात से समझा जा सकता है कि जेडीयू में राज्यसभा सीट को लेकर पेंच अभी भी फंसा हुआ है. पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे नीतीश कुमार के साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, छोटू सिंह समेत कई और नेता भी थे.

यह भी पढ़ें- VIDEO: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में देखिए झोपड़ी वाला स्कूल, नालंदा में फिर खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल

'उचित समय पर निर्णय लेंगे नीतीश कुमार'

इधर,  बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह जेडीयू के बड़े नेता के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री और साथ में ललन सिंह भी जेडीयू के सम्मानित नेता हैं. सभी का निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेते हैं. इन सभी नेताओं से आग्रह है कि मिल बैठकर के जनता के हित के लिए उचित फैसला लें जिसमें कोई विवाद न हो. अरविंद सिंह ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार समय पर उचित निर्णय लेंगे.

कल ही नीतीश कुमार ने की थी बैठक

बता दें कि गुरुवार की शाम ही मुख्यमंत्री नीतीश ने बैठक की थी. साथ में आरसीपी सिंह और ललन सिंह भी मौजूद थे. तीनों नेताओं की करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई थी. सीएम आवास से बाहर निकलने के दौरान आरसीपी सिंह ने भी मीडिया से कोई बात नहीं की और चले गए.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कहा- 24 घंटे में सरेंडर करो नहीं तो चलेगा बुलडोजर, पत्रकार हत्याकांड से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget