एक्सप्लोरर

Patna News: कैदी ने ग्रिल के सहारे गमछे से लगाई फांसी, पटना के दानापुर कारा का मामला, दो सिपाही सस्पेंड

Danapur Jail News: दानापुर जेल में मंगलवार की रात यह घटना हुई है. युवक बिट्टू कुमार 14 अक्टूबर को जेल आया था. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पटना: दानापुर उपकारा में एक कैदी ने मंगलवार (17 अक्टूबर) की देर रात ग्रिल के सहारे गमछा से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली. मृतक बिट्टू कुमार (22 साल) शाहपुर थाना के भगवतीपुर का रहने वाला था. 14 अक्टूबर को जेल आया था. आमद वार्ड में ही आत्महत्या की बात कही जा रही है. इस मामले में कारा अधीक्षक ने दो सिपाही को निलंबित कर दिया है. कैदी की मौत पर परिजन ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए  हैं.

जेल प्रशासन पर लगाया पैसे मांगने का आरोप

मृतक बिट्टू कुमार के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा 14 अक्टूबर को जेल में आया था. बुधवार (18 अक्टूबर) की सुबह दानापुर जेल से फोन आया कि युवक बिट्टू कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने कैदी बिट्टू कुमार मृत घोषित कर दिया. परिजन ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि पैसे मांगने के चक्कर में यह घटना हुई है. जेल प्रशासन की लापरवाही है.  

पहले भी दो बार जेल जा चुका था युवक बिट्टू

बताया जाता है कि युवक बिट्टू कुमार लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल गया था. इसके पहले भी वो दो बार जेल जा चुका था. एक विवाद में 14 अक्टूबर को उसे जेल भेज गया था. आत्महत्या के मामले में जेल प्रशासन ने तहकीकात की. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. जांच के बाद पुलिस खुलासा कर पाएगी. 

इस पूरे मामले में जेल के उपकार अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार की शाम वार्ड में जाने से पहले युवक ने सबसे बातचीत की थी. सब कुछ सामान्य था, लेकिन मंगलवार की देर रात उसने लोहे की रॉड में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में जांच कर दो सिपाही पर कार्रवाई करते हुए संस्पेड कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में दुकान बंद कर घर जा रहे शख्स को गोलियों से भूना, 3 महीने पहले बेटे की हुई थी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget