एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में दुकान बंद कर घर जा रहे शख्स को गोलियों से भूना, 3 महीने पहले बेटे की हुई थी हत्या

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र की घटना है. सहबाजपुर के पंचायत भवन के पास भोला ठाकुर की किराने की दुकान है. रात में घर जाने के दौरान घटना हुई है.

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर लीची बगान में मंगलवार (17 अक्टूबर) की देर रात बदमाशों ने भोला ठाकुर नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने भोला ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. इसके पहले 28 जुलाई को बदमाशों ने भोला ठाकुर के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. 

लीची बगान वाले रास्ते पर हुई घटना

दरअसल भोला ठाकुर के बेटे राहुल कुमार की हुई हत्या मामले में पिता के बयान पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसमें से अब तक पुलिस ने एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया था. अब बेटे के बाद पिता भोला ठाकुर की भी हत्या हो गई.  

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सहबाजपुर के पंचायत भवन के पास भोला ठाकुर की किराने की दुकान है. बेटे की हत्या के बाद वह दुकान पर बैठते थे. मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे. घर का रास्ता लीची बगान होकर जाता है. उसी रास्ते में बदमाशों ने गोली मार दी. 

10 वर्षों से चल रही है दुकान

मृतक भोला ठाकुर के बेटे धीरज ने कहा कि सहबाजपुर के सामुदायिक भवन के पास दुकान है. 10 वर्षों से किराने की दुकान चल रही है. पहले राहुल बैठता था. उसकी हत्या के बाद पिता दुकान चलाने लगे. पहले वो ट्रक चलाया करते थे. उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी.

हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पहले के विवाद को भी खंगाला जा रहा है. एक भाई आपराधिक चरित्र का बताया जा रहा है. वर्तमान में वह हथौड़ी के किसी कांड में जेल जा चुका है. पुलिस उस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि उसके भाई के कारण तो गोली नहीं मारी गई है. साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है. अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Patna News: पटना में लोहिया पथ चक्र फेज-1 का CM नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण, इस रूट को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget