एक्सप्लोरर

पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई

पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI की 500 पन्नों की क्लोजर रिपोर्ट पर आज POCSO अदालत में सुनवाई होगी. मां ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बेटी के लिए न्याय की लड़ाई जारी रखेंगी.

बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में आज सिविल कोर्ट की POCSO अदालत में सुनवाई होगी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत मृतका की मां की राय और आपत्तियां सुनेगी. मामले की जांच से जुड़े पुलिस और CBI अधिकारियों को भी कोर्ट ने तलब किया है. 

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की इसी साल 11 जनवरी को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. घटना के चर्चा में आने के बाद न्याय की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुए. फिर राज्य सरकार ने जांच CBI को सौंप दी थी. जांच एजेंसी ने साक्ष्य नहीं मिलने का हवाला देते हुए 6 अक्टूबर को करीब 500 पन्नों की क्लोजर रिपोर्ट अदालत में दाखिल की थी.

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

मां ने कहा- ‘मैं हार नहीं सकती’

क्लोजर रिपोर्ट सामने आने के बाद छात्रा की मां ने गहरी नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि मैं हार नहीं सकती. मेरी बेटी गई है. हम केस लड़ेंगे और कोर्ट में लड़ेंगे. हमें जरूर न्याय मिलेगा. मां का कहना है कि बेटी की मौत की सच्चाई सामने आने तक वह पीछे नहीं हटेंगी और न्याय पाने के लिए हर दरवाजे पर जाएंगी.

CBI की जांच पर उठाए सवाल

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि CBI ने मामले में आरोपितों को बचाने की कोशिश की है. उन्होंने अपनी बेटी को गंगा की तरह पवित्र बताते हुए कहा कि उसकी मौत के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए. 

कोर्ट में मां की आपत्ति पर रहेगी नजर

POCSO अदालत में सुनवाई के दौरान क्लोजर रिपोर्ट पर मृतका की मां का पक्ष सुना जाएगा. जांच से जुड़े अधिकारियों को तलब किए जाने के बाद उनसे भी जानकारी ली जा सकती है. अदालत यह तय करेगी कि क्लोजर रिपोर्ट पर उठाई गई आपत्तियों और उपलब्ध सामग्री के आधार पर आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाएं.

यह भी पढ़ें- रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को JDU ने दिया करारा जवाब, '...वे पराकाष्ठा को पार गए'
अनंत सिंह को JDU ने दिया करारा जवाब, '...वे पराकाष्ठा को पार गए'
अनंत सिंह की अब विधायकी भी छिनेगी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
अनंत सिंह की अब विधायकी भी छिनेगी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
अनंत सिंह को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? JDU बोली- 'नीरज कुमार का विरोध...'
अनंत सिंह को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? JDU बोली- 'नीरज कुमार का विरोध...'
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
Advertisement

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget