एक्सप्लोरर

बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

पटना में दुर्गा पूजा पर 55 फीट का फरक्का बैराज थीम वाला पंडाल बनेगा. समिति गंगा में गाद, बिहार की बाढ़ और कटाव का मुद्दा उठाकर फरक्का संधि की समीक्षा की मांग करेगी.

राजधानी पटना में इस बार दुर्गा पूजा के दौरान फरक्का बैराज का मुद्दा पंडाल के जरिए उठाया जाएगा. बोरिंग रोड की जमुना गली स्थित कस्तूरबा पथ के शिव मंदिर परिसर में श्री श्री सर्वजन दुर्गा पूजा समिति भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित फरक्का बैराज की प्रतिकृति तैयार कर रही है. समिति का दावा है कि फरक्का समझौते के कारण बिहार में गाद जमने, बाढ़ और नदी कटाव की समस्या बढ़ी है. पंडाल के माध्यम से केंद्र सरकार से बिहार के हितों को ध्यान में रखकर इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की मांग की जाएगी.

समिति के अध्यक्ष कुमार पंकज के नेतृत्व में वर्ष 2017 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार समिति अपने आयोजन के दस वर्ष पूरे होने पर फरक्का बैराज को थीम बना रही है. पंडाल की ऊंचाई और चौड़ाई 55-55 फीट होगी. समिति के मुताबिक, पिछले वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए गौरी शंकर मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया था.

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?

फरक्का समझौते पर क्यों उठ रहे सवाल?

फरक्का बैराज पश्चिम बंगाल में गंगा नदी पर बना है. इसका उद्देश्य हुगली नदी में पानी का प्रवाह बढ़ाकर कोलकाता बंदरगाह की नौवहन क्षमता बनाए रखने में मदद करना है. भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा के पानी के बंटवारे को लेकर 12 दिसंबर 1996 को 30 साल की संधि हुई थी. इस संधि के तहत फरक्का में उपलब्ध पानी का बंटवारा तय किया गया.

बिहार में गाद, बाढ़ और कटाव का मुद्दा

समिति का कहना है कि फरक्का से जुड़ी जल प्रबंधन व्यवस्था और गंगा में गाद जमा होने की समस्या पर बिहार के हितों के लिहाज से पुनर्विचार होना चाहिए. उसका आरोप है कि गाद और नदी के बदलते प्रवाह से बाढ़ तथा कटाव की समस्या बढ़ती है और बड़ी आबादी प्रभावित होती है. 

सप्तमी से नवमी तक महाप्रसाद

समिति के अनुसार, कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हो गई है. सप्तमी को मूंग दाल का हलवा, अष्टमी को खीर और नवमी को खिचड़ी का महाप्रसाद बांटा जाएगा. नवमी पर कन्या पूजन और मां दुर्गा को 56 भोग अर्पित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है. समिति के मुताबिक, इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर और विदाई मुर्गे पर होने की मान्यता है.

यह भी पढ़ें- CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
BJP ने फूंका खरगे का पुतला, सरावगी बोले- 'राहुल-खरगे कान पकड़कर...'
BJP ने फूंका खरगे का पुतला, सरावगी बोले- 'राहुल-खरगे कान पकड़कर...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget