एक्सप्लोरर

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू

बिहार सरकार ने रामविलास पासवान की जयंती 5 जुलाई को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मंजूरी दी है. चिराग पासवान ने फैसले पर आभार जताते हुए पिता के सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया.

बिहार सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती को हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाने की स्वीकृति दी है. अब हर साल 5 जुलाई को उनकी जयंती सरकारी स्तर पर आयोजित की जाएगी. इस फैसले पर उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार सरकार का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने अपना पूरा जीवन वंचितों, दलितों, गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों व सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया.

चिराग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने रामविलास पासवान को अपना नेता और पिता बताते हुए कहा कि उनकी जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की स्वीकृति उनके ऐतिहासिक सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है. चिराग ने इस सम्मान के लिए बिहार सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें- CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

'पापा का जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा'

चिराग पासवान ने लिखा कि उनके पिता ने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों, दलितों, गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित किया. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान का जीवन, उनके विचार और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी.

9 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा के सदस्य रहे

रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव में हुआ था. उन्होंने कोसी कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर चयन होने के बावजूद उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा. वह नौ बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे. अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली.

2021 में मरणोपरांत मिला पद्म भूषण

रामविलास पासवान का निधन 8 अक्टूबर 2020 को हुआ था. सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2021 में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया. बिहार सरकार के इस फैसले के बाद अब उनकी जयंती हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget