एक्सप्लोरर

Good News: पटना में होगा अंतरराष्ट्रीय मैच, IPL भी खेलेंगे बिहार के खिलाड़ी, होंगी ये सारी सुविधाएं

Bihar News: मोइन-उल-हक स्टेडियम का कायाकल्प हो जाएगा तो 40 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. साथ ही 5 सितारा होटलों के समकक्ष सुविधाएं मिलेंगी.

Nitish Kumar Cabinet: बिहार की राजधानी पटना में भी इंटरनेशनल मैच होगा. बिहार के खिलाड़ी भी आईपीएल खेल सकेंगे. इसके साथ ही खेल से जुड़ी जो भी सुविधा होनी चाहिए वो सारी नीतीश सरकार (Nitish Government) उपलब्ध कराने जा रही है. इसकी तैयारी हो गई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मोइन-उल-हक स्टेडियम का पुनर्निर्माण होगा.

पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को बिहार सरकार लंबे समय के लिए लीज पर देगी. इसके लिए एमओयू साइन करने की अनुमति मंगलवार (22 अक्टूबर) को नीतीश कैबिनेट की बैठक में दी गई है. 

सम्राट चौधरी ने कहा, "मोइन-उल-हक राज्य में एक प्रतिष्ठित स्टेडियम है. पूर्व में यहां कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा है. वर्तमान में यह काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. नगर विकास एवं आवास विभाग इस स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए खेल विभाग, बिहार द्वारा सशर्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया था." 

40 हजार दर्शकों के बैठने की होगी क्षमता

देश के कई अन्य राज्यों में भी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा सम्बद्धता प्राप्त संस्था को दीर्घकालीन लीज पर जमीन उपलब्ध करा कर स्टेडियम का निर्माण/पुनर्निर्माण कराया जा रहा है. पटना में जब मोइन-उल-हक स्टेडियम का कायाकल्प हो जाएगा तो 40 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी.

स्विमिंग पूल... जिम और स्पा तक की सुविधा

अन्य सुविधाओं के बारे में जानें तो एक मुख्य एवं 9 पिच मैदान, फ्लडलाइट के साथ रात्रि क्रिकेट, सदस्य मंडप और एक मीडिया स्टैंड (250) के साथ टेनिस और बास्केट बॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल, जिम एवं स्पा सहित सदस्यों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं होंगी. 76 कॉर्पोरेट आतिथ्य बॉक्स, आवासीय आवास के साथ इनडोर क्रिकेट अकादमी, मेहमानों के लिए 70 कमरे जिनमें 5 सितारा होटलों के समकक्ष सुविधाएं सहित मल्टी लेवल पार्किंग रेस्तरां और डिनर हॉल भी होगा. इनका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. 

मोइन-उल-हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण होने के उपरांत अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कई क्रिकेट मैचों के आयोजन होने की संभावना है. इससे राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा. साथ ही राज्य में खेल के विकास को भी बल मिलेगा. राज्य की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी.

यह भी पढ़ें- उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने तरारी के साथ बेलागंज से भी उम्मीदवार बदला, अब इन्हें बनाया प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
Patna News: पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर
पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget