एक्सप्लोरर

बिहार उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने तरारी के साथ बेलागंज से भी उम्मीदवार बदला, अब इन्हें बनाया प्रत्याशी

Bihar By-Elections 2024: तरारी विधानसभा सीट से पहले लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह उम्मीदवार थे. वहीं बेलागंज से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया था. ये दोनों अब चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Prashant Kishor: 13 नवंबर को बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) ने तरारी (Tarari) और बेलागंज (Belaganj) विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी को बदल दिया है. अब तरारी से किरण सिंह उम्मीदवार होंगी. वहीं बेलागंज सीट से मो. अमजद को प्रत्याशी बनाया गया है.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में बुधवार (23 अक्टूबर) को इसकी घोषणा की गई है. किरण सिंह सामाजिक कार्यकर्ता हैं. महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में सक्रिय रही हैं. शिक्षा को लेकर सक्रिय रही हैं. वहीं बेलागंज से उम्मीदवार मो. अमजद की बात करें तो ये पूर्व मुखिया रह चुके हैं. राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. बेलागंज से 2005 और 2010 में प्रत्याशी भी रह चुके हैं.

पहले तरारी से एसके सिंह तो बेलागंज से खिलाफत हुसैन थे उम्मीदवार

बता दें कि तरारी विधानसभा सीट से पहले लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह उम्मीदवार थे. मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह और उनका परिवार लंबे समय से दिल्ली में रहता है. किसी राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वहां का वोटर होना जरूरी होता है. ऐसे में एसके सिंह की उम्मीदवारी पर संकट के बादल मंडरा रहे थे. ऐसे में जन सुराज पार्टी ने उपचुनाव से पहले कैंडिडेट बदल दिया है. उधर बेलागंज से पहले प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया था. इन्हें भी अब किसी कारण से बदल दिया गया है.

बता दें कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के अलावा इन दो सीटों में से एक सीट बेलागंज से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी लड़ेगी. पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा हो गई है. बेलागंज विधानसभा सीट से मो. जामिन अली को उम्मीदवार बनाया गया है. इस तरह बेलागंज सीट पर उपचुनाव में मुकाबला जबरदस्त होने वाला है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, गिरिराज सिंह से तुलना की, बोले- 'हिंदू-मुस्लिम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?

Embed widget