एक्सप्लोरर

Patna: पालीगंज फायरिंग मामले में आया नया मोड़, तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Paliganj Firing: पालीगंज फायरिंग मामले पर बिहार सरकार बैकफुट पर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल पूछे हैं. गोलीबारी की घटना में विधायक पर पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

Patna News: पटना के पालीगंज में बुधवार (21 मई, 2025) देर रात गोलीबारी की घटना पर बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. राजद ने कहा कि कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, नीतीश कुमार और एनडीए के राज में चौपट हो चुकी है. बता दें कि रानी तलाव थाना क्षेत्र के महतो टोला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दो बाइक सवार चार बदमाशों ने मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह सहित तीन लोगों को गोली मार दी.

अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. बाइक पर आए चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को घायल कर दिया. चार गोली मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह के पैर में लगी. दर्शक के रूप में आए धर्मेंद्र और राजा भी फायरिंग की चपेट में आ गए. 

कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है. कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, नीतीश कुमार और एनडीए के राज में चौपट हो चुकी है. तेजस्वी यादव ने कहा, "पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाती है. दूसरी तरफ निर्दोष लोगों को थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया जाता है." उन्होंने पुलिस के रवैये पर गहरी नाराजगी जताई. राजद नेता ने कहा, "बिहार में पूरी तरह से अफसरशाही है. इस सरकार में चूहों और अपराधियों का बोलबाला है. जो सरकार चूहों को लेकर कार्रवाई नहीं कर पाती वह अपराधियों पर क्या कार्रवाई करेगी?" 

पालीगंज फायरिंग मामले में MLA पर आरोप

फायरिंग की घटना में अब नया मोड़ आ गया है. मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में अंजनी सिंह तड़पते हुए विधायक सिद्धार्थ सिंह पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने विधायक सिद्धार्थ सिंह, गनौरी यादव और राजेश यादव का नाम लिया. अंजनी सिंह के मुताबिक तीनों ने मिलकर फायरिंग की है. पीड़ित का इकबालिया बयान सामने आने के बाद अब पुलिस सकते में आ गई है. 

ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी BJP की राजनीतिक प्रतिशोध...', विदेश भेजे जा रहे डेलिगेशन पर सांसद तारिक अनवर ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget