एक्सप्लोरर

भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया

US Trade Investigation: अमेरिका ने विदेशी देशों में हो रहे औद्योगिक उत्पादन को लेकर नई व्यापारिक जांच शुरू की है. यह जांच 1974 के व्यापार कानून की धारा 301 के तहत की जा रही है.

US Trade Investigation: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने विदेशों में होने वाले औद्योगिक उत्पादन को लेकर नई व्यापारिक जांच शुरू कर दी है. यह जांच बुधवार को शुरू हुई. खबरों के मुताबिक यह कदम तब उठाया गया जब अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने आर्थिक आपातकाल का हवाला देकर लगाए गए ट्रंप के पुराने आयात शुल्क को रद्द कर दिया. इस नई जांच में भारत सहित 16 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है.

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रियर ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि सरकार 1974 के व्यापार कानून की धारा 301 के तहत जांच शुरू करेगी. इस जांच के बाद अमेरिका इन देशों से आने वाले सामान पर नया आयात कर लगा सकता है.

किन देशों को किया गया शामिल

इस जांच में अमेरिका के कई बड़े व्यापारिक साझेदार देशों को शामिल किया गया है. इनमें चीन, यूरोपीय संघ, मेक्सिको, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान शामिल हैं. इसके अलावा स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, वियतनाम और बांग्लादेश भी जांच के दायरे में हैं.

उत्पादन क्षमता को लेकर अमेरिका की चिंता

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार पत्रकारों से बातचीत में जेमीसन ग्रियर ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि कई बड़े व्यापारिक साझेदार देशों ने उत्पादन क्षमता इतनी बढ़ा ली है कि वह घरेलू और वैश्विक मांग से जुड़ी नहीं है. आधिकारिक बयान में ग्रियर ने कहा कि अमेरिका अब अपने औद्योगिक आधार को दूसरे देशों के कारण कमजोर नहीं होने देगा. उनका कहना है कि कई देश अपनी जरूरत से ज्यादा उत्पादन की समस्या को अमेरिका पर डाल रहे हैं और बड़ी मात्रा में सामान यहां भेज रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इन जांचों से यह साफ है कि ट्रंप प्रशासन जरूरी आपूर्ति व्यवस्था को फिर से अमेरिका के भीतर स्थापित करना चाहता है और अमेरिकी श्रमिकों के लिए अच्छी आय वाली नौकरियां पैदा करना चाहता है.

अमेरिकी उद्योगों पर असर की बात

ग्रियर ने आगे कहा कि ट्रंप प्रशासन के औद्योगिक विकास के प्रयासों के सामने बड़ी चुनौती है. कई विदेशी अर्थव्यवस्थाओं में उत्पादन जरूरत से ज्यादा हो रहा है. कई क्षेत्रों में अमेरिका के व्यापारिक साझेदार देश उतना सामान बना रहे हैं जितना वे अपने देश में उपयोग नहीं कर सकते. इस कारण अतिरिक्त सामान दूसरे देशों में भेजा जा रहा है.

इससे अमेरिका के घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहे हैं और कई मामलों में अमेरिका में नए कारखाने लगाने या विस्तार करने की योजनाएं भी रुक रही हैं. कुछ क्षेत्रों में अमेरिका की उत्पादन क्षमता काफी कम हो गई है और कई मामलों में वह विदेशी प्रतिस्पर्धियों से पीछे रह गया है.

हाल में हुई है डील

हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते की घोषणा हुई है. इस समझौते के बाद ट्रंप प्रशासन ने भारत पर लगाए गए आयात कर को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. अमेरिका के अनुसार यह फैसला तब लिया गया जब भारत ने रूस से तेल खरीद कम करने और रोकने का आश्वासन दिया. भारत और अमेरिका के इस व्यापार समझौते की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसके बावजूद दोनों देशों ने इसे ऐतिहासिक समझौता बताया है. माना जा रहा है कि इससे आने वाले समय में दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और मजबूत हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget