एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश

UP News In Hindi: समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी में समानता भाईचारा रैली से अभियान शुरू करेंगे.

उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. पार्टी खास तौर पर उन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है, जहां पिछले चुनावों में उसे सफलता नहीं मिल पाई थी. इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 मार्च को गौतमबुद्धनगर के दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ को संबोधित करेंगे. इसे पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

पश्चिमी यूपी पर खास फोकस

समाजवादी पार्टी इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने सामाजिक समीकरण को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है. पार्टी की रणनीति पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ जाट और गुर्जर मतदाताओं को भी जोड़ने की है.

दादरी में आयोजित होने वाली रैली को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी नेता इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में लगे हैं.

समाजवादी पार्टी ने साल 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी, लेकिन उसके बाद 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी नहीं कर सकी.

साल 2022 के चुनाव में सपा को 403 सीटों में से 111 सीटों पर ही जीत मिली थी. उस समय राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन के बावजूद पश्चिमी यूपी में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी.

पश्चिमी यूपी में भाजपा का दबदबा

गौतमबुद्धनगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, दादरी और जेवर पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी. इसी तरह गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत जिलों की अधिकतर सीटों पर भी भाजपा को बढ़त मिली थी. अब स्थिति यह है कि राष्ट्रीय लोकदल भाजपा के साथ गठबंधन में है, जिससे पश्चिमी यूपी में सपा की चुनौती और बढ़ गई है.

संगठन को दी गई जिम्मेदारी

दादरी की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों के नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें.

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक दादरी और आसपास के इलाकों में जाट और गुर्जर मतदाताओं का खास प्रभाव है, वहीं दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं की भी अच्छी संख्या है. ऐसे में सपा इस रैली के जरिए इन सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी चीफ मुफ्ती मौलाना इब्राहिम ने की CM योगी की तारीफ, कहा- 'उन्होंने वक्फ की जमीनों पर...'
यूपी चीफ मुफ्ती मौलाना इब्राहिम ने की CM योगी की तारीफ, कहा- 'उन्होंने वक्फ की जमीनों पर...'
अमेरिका-ईरान युद्ध पर अखिलेश यादव बोले, 'एक बार लग रहा था कि भारत विश्वगुरु होगा लेकिन पाकिस्तान...'
अमेरिका-ईरान युद्ध पर अखिलेश यादव बोले, 'एक बार लग रहा था कि भारत विश्वगुरु होगा लेकिन पाकिस्तान...'
यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार? पल्लवी पटेल ने बता दी चौंकाने वाली वजह
यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार? पल्लवी पटेल ने बता दी चौंकाने वाली वजह
Jewar Airport News: एयरपोर्ट के पास अपना घर लेने का मौका, यमुना प्राधिकरण लाया 973 प्लॉट की स्कीम, 6 मई से आवेदन शुरू
एयरपोर्ट के पास अपना घर लेने का मौका, यमुना प्राधिकरण लाया 973 प्लॉट की स्कीम, 6 मई से आवेदन शुरू
Advertisement

वीडियोज

AA22XA6 का नाम होगा 'राका', अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक रिवील
Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एलपीजी सप्लाई का नया फॉर्मूला तैयार
अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एलपीजी सप्लाई का नया फॉर्मूला तैयार
यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार? पल्लवी पटेल ने बता दी चौंकाने वाली वजह
यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार? पल्लवी पटेल ने बता दी चौंकाने वाली वजह
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
IPL 2026 के 13 मैच के बाद किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप?
IPL 2026 के 13 मैच के बाद किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप?
Explained: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान आमने-सामने! क्या सेना वापसी और होर्मुज कंट्रोल समेत 10 बड़े एजेंडा पर बनेगी बात?
PAK में US-ईरान आमने-सामने! क्या सेना वापसी और होर्मुज कंट्रोल समेत 10 बड़े एजेंडा पर बनेगी बात?
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
कद्दू की इन 3 हाइब्रिड किस्मों ने मचाया तहलका, एक सीजन में ही किसानों को बना देंगी मालामाल
कद्दू की इन 3 हाइब्रिड किस्मों ने मचाया तहलका, एक सीजन में ही किसानों को बना देंगी मालामाल
IFFCO Recruitment 2026: IFFCO में निकली इन पदों पर भर्ती, इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन
IFFCO में निकली इन पदों पर भर्ती, इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन
Embed widget