एक्सप्लोरर

Patna: IGIMS अस्पताल में छात्र की मौत के बाद हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात, घायल MBBS स्टूडेंट को नहीं मिला था बेड

Patna News: MBBS सेकंड ईयर के छात्र अभिनव पांडेय की मौत के बाद छात्रों ने डायरेक्टर के आवास को घेरा और उनके इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आकर हमसे बात करें.

Bihar News: राजधानी पटना में सड़क हादसे में घायल हुए आईजीआईएमएस के मेडिकल छात्र की मौत हो गई. छात्र की मौत के बाद उसके साथियों ने जमकर हंगामा कर दिया और डायरेक्टर के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. छात्रों का आरोप है कि अपने ही अस्पताल में घायल छात्र को बेड नहीं मिला. एक मेडिकल छात्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल को एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अभिनव पांडेय का हड़ताली मोड के पास एक्सीडेंट हो गया था. इसके बाद उसे IGIMS अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उसे बेड देने से मना कर दिया.

घायल छात्र अभिनव पांडेय को पारस अस्पताल ले जाया गया. वहां उसे भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिर छात्र डायरेक्टर से मिलने पहुंचे और मृतक अभिनव पांडेय के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की. छात्रों का आरोप है कि डायरेक्टर ने उनसे अच्छे से बात नहीं की और पैसे की बात करने लगे. 

छात्रों ने डायरेक्टर के आवास को घेरा
मृतक के साथी छात्र अभिषेक ने बताया कि अभिनव पांडेय 2023 बैच का छात्र था, वो मोतिहारी जिले का रहने वाला था. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान जब छात्रों की मांग पूछी गई तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आकर हमसे बात करें, जो होगा उनके सामने होगा. बता दें कि घायल छात्र की मौत को लेकर उसके साथी छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. उन्होंने IGIMS अस्पताल के डायरेक्टर के आवास को घेरा और उनके इस्तीफे की मांग की है.

कैंपस में पुलिस बल तैनात
IGIMS अस्पताल कैंपस में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. एसडीपीओ साकेत कुमार भी कैंपस में पहुंचे उन्होंने भी छात्रों का समझाने का प्रयास किया. स्थानीय प्रशासन पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar: तेजस्वी यादव के खुद को CM उम्मीदवार बताने पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत हिम्मत…’

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget