एक्सप्लोरर

Bihar: तेजस्वी यादव के खुद को CM उम्मीदवार बताने पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत हिम्मत…’

Bihar Politics: LJPR सांसद अरुण भारती ने कहा कि क्या तेजस्वी यादव के सहयोगी दल कांग्रेस, माले, CPI और CPI-M मानते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होना चाहिए और वो किस वजह से ऐसा कह रहे हैं?

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित मुसहर-भुइयां महारैली में खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया. इसको लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सांसद अरुण भारती की प्रतिक्रिया आई है. एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव बिना गठबंधन की सहमति के खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बता रहे हैं तो मैं मानता हूं कि उनके पास विशेष अधिकार है और ये उनका विशेष अधिकार तब से है, जब से बिहार में आरजेडी की सरकार आई.

उन्होंने कहा कि चाहे जंगलराज कांड हो, चाहे भ्रष्टाचार का हो, इसके बावजूद भी वो आगे बढ़कर कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं तो इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए. क्या उनके सारे सहयोगी दल कांग्रेस, माले, CPI और CPI-M मानते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होना चाहिए और वो किस वजह से ऐसा कह रहे हैं? क्या बिहार के युवाओं में किसी को नेता मानने का जो जुनून होना चाहिए, क्या उन्हें तेजस्वी यादव में वो चेहरा दिखता है? मैं सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहा हूं, अगर कोई देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है तो वो चिराग पासवान हैं.

क्या बोले थे तेजस्वी यादव?
बता दें कि RJD नेता तेजस्वी यादव ने मुसहर-भुइयां महारैली में खुद को साफतौर पर सीएम उम्मीदवार बता दिया. उन्होंने कहा कि जब आरजेडी की सरकार बनेगी और जिस दिन सीएम बनेगा. तेजस्वी यादव आपको बसाने का काम करेगा, रोजगार देने का मांग करेगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिवावक हैं उनको देखकर चिंता होती है.

उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने उनको हाईजैक कर लिया है. नरेंद्र मोदी 11 साल से प्रधानमंत्री हैं. अभी चुनाव में कूद-कूदकर लोग आएंगे. पीएम मोदी ने गरीबी और पलायन में नंबर-1 बना दिया. सब गुजरात को दे दिया है. शराबबंदी कानून का शोषण हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 'जातिगत जनगणना के समर्थन में लेकिन...', चिराग पासवान का बड़ा बयान, MY फॉर्मूला पर क्या कहा?

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget