एक्सप्लोरर

Anant Singh News: अनंत सिंह को एके-47 मामले में पटना हाई कोर्ट ने किया बरी, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

Anant Singh: बाहुबली नेता पूर्व विधायक अनंत सिंह काफी समय से एके-47 मामले में जेल में बंद हैं. इस मामले को लेकर उन्होंने पटना हाई कोर्ट का रुख किया था जिसमें कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है.

Anant Singh News: बाहुबली नेता पूर्व विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है. अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को बड़ी राहत देते हुए एके-47 मामले में बरी कर दिया है. इस मामले में सिविल कोर्ट ने सजा सुनाई थी और इसी मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे. पूर्व बाहुबली विधायक के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है. अभी तक की सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है. इस फैसले के बाद अनंत सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है.

सिविल कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा

बता दें कि अनंत सिंह एके-47 मामले में 2016 से जेल में बंद हैं. अनंत सिंह के घर से पुलिस ने एके-47 बरामद किया था. यह मामला पूरे बिहार में सुर्खियों में रहा. इस मामले में सिविल कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले को लेकर अनंत सिंह ने हाई कोर्ट का रुख किया था. वहीं, अब इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है. मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी किया है.

लोकसभा चुनाव में ललन सिंह का किया था समर्थन

बता दें कि इस साल ही लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह कुछ दिन पहले पैरोल पर जेल से बाहर आए थे. वो अपनी संपत्ति के बंटवारे के लिए पैरोल पर बाहर आए थे. इस दौरान अनंत सिंह मीडिया में काफी चर्चा में रहे. मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह के लिए उन्होंने प्रचार भी किया था. उन्होंने ललन सिंह को खुला समर्थन दिया था. साथ ही ललन सिंह की जीत को लेकर पहले ही उन्होंने भविष्यवाणी कर दी थी. वहीं, मुंगेर सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी. आरजेडी ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया था.

ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में सड़क पर उतरे पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स, कहा- 'मांग नहीं मानी गई तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget