एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में सड़क पर उतरे पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स, कहा- 'मांग नहीं मानी गई तो...'

Patna News: पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से ओपीडी सेवा बहिष्कार का आह्वान किया गया है. प्रदर्शन के दौरान कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार तुरंत निर्णय ले.

Patna AIIMS Doctor Protest: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीते शुक्रवार (9 अगस्त) को एक सरकारी अस्पताल से महिला ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिलने के बाद से ही रेजिडेंट डॉक्टर्स का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसका असर राजधानी पटना में भी देखने को मिल रहा है. बुधवार (14 अगस्त) को पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया. परिसर में विरोध मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने अपनी कई मांगों को रखा.

'घटना के बाद से हम लोग डरे हुए हैं'

रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से ओपीडी सेवा बहिष्कार का आह्वान किया गया है. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई वारदात को लेकर पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि सीपीए (CPA) लागू हो. डॉक्टरों को सुरक्षा मिले. मृतक छात्रा के परिवार को मुआवजा मिले. घटना के बाद से हम लोग बहुत डरे हुए हैं. 

'इमरजेंसी सेवा बहिष्कार पर होगा विचार'

प्रदर्शन के दौरान कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार तुरंत निर्णय ले. ओपीडी में दिखाने आ रहे मरीजों को दिक्कत हो रही है हम समझ रहे हैं, लेकिन हम लोग के बारे में भी सोचा जाए. हमारी मांग नहीं मानी गई तो इमरजेंसी सेवा बहिष्कार पर विचार होगा.

उधर ओपीडी सेवा ठप है जिसके चलते मरीज और उनके साथ आए परिजनों को परेशानी हो रही है. मरीज के साथ आए परिजनों का कहना है अगर इलाज नहीं होगा तो अब हम लोग धरना देंगे. ओपीडी सेवा ठप रहने से दिक्कत हो रही है. जान जा सकती है. जो घटना हुई है उसमें दोषी पकड़ा गया. सीबीआई जांच शुरू हो गई है फिर क्यों डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं? बहुत दिन के बाद दिखाने के लिए हम लोगों का नंबर आया था. हालांकि डॉक्टर्स सुनने को तैयार नहीं हैं. समझा रहे हैं कि ओपीडी सेवा ठप है. घर चले जाइए

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में बदलेगी सड़कों की सूरत, बांकीपुर, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग अंचल समेत इन इलाकों में होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget