एक्सप्लोरर

Patna Gas Vendor Murder: पटना में गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या, कंकड़बाग में सिलेंडर बांटने निकला था

Patna Gas Vendor Shot Dead: हत्या की वारदात को बदमाशों ने कंकड़बाग इलाके के एलआईजी पार्क के पास अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Patna News: राजधानी पटना में गुरुवार (04 अप्रैल) की सुबह एक गैस वेंडर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना कंकड़बाग इलाके की है. गोली लगने से गैस वेंडर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रंजीत राम के रूप में की गई है. उसकी उम्र 40 साल के करीब होगी.

घटना संबंधित एक सीसीटी फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति गैस का ठेला खींच रहा है तो वहीं ठेला के पीछे-पीछे रंजीत भी चल रहा था. इसी दौरान पीछे से बाइक से दो बदमाश पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए. सुबह गैस सिलेंडर बांटने निकला था. घटना करीब 10 बजे के आसपास की है.

लोग बोले- गोली चलने के बाद नहीं आई थी कोई आवाज

हत्या की वारदात को बदमाशों ने कंकड़बाग इलाके के एलआईजी पार्क के पास अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद इलाके के लोगों का कहना था कि जब गोली मारी गई तो आवाज बिल्कुल नहीं आई.

मौके पर जांच के लिए सदर एएसपी स्वीटी सहरावत भी पहुंचीं. उन्होंने बताया कि सुबह 10 या 10.30 बजे के आसपास कंकड़बाग थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. एक गोली दिख रही है. पोस्टमार्टम के बाद और पता चलेगा कि कितनी गोली मारी गई है.

एएसपी ने कहा कि हमने परिवार वालों से भी बात की है कि किसी पर शक है या नहीं? एएसपी ने बताया कि अभी तक दो बाइक सवार के बारे में सूचना मिल रही है. हत्या का कारण क्या है यह जांच का विषय है. अगर परिवार वालों को किसी पर संदेह है तो वो बता सकते हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वेंडर का नाम रंजीत राम बताया जा रहा है. उम्र 40 साल के आसपास होगी. वो मूल रूप से नालंदा के रहने वाले थे. परिवार वालों से भी बातचीत की जा रही है. घटना के बाद घर के सदस्यों में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- Siwan News: सीवान में रिटायर्ड शिक्षक की गला रेत कर हत्या, 15 मीटर तक शव घसीट ले गए बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget