एक्सप्लोरर

Patna Smart City: 'लंदन आई' के तर्ज पर बनेगा 'पटना आई', ऑटोमेटिक कार पार्किंग के साथ और भी बहुत कुछ

Patna News: ऑटोमेटिक कार पार्किंग सिस्टम की खास बात यह है कि एप के जरिए कार पार्किंग की बुकिंग कर सकते हैं. गंगा पथ पर स्कल्पचर के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक की झलक दर्शाई जाएगी.

पटना: राजधानी को खूबसूरत बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने नया प्रपोजल तैयार किया है. आधुनिक तरीके से जेपी गंगा पथ के पास पार्क का निर्माण किया जाएगा. पार्क में बिहार की शान 40 फीट की यक्षिणी मूर्ति लगाई जाएगी. पार्क के एक ओर में 100 फीट का हाई मास्ट तिरंगा भी होगा. नगर विकास विभाग ने स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड की 29वीं बैठक में कई निर्णय लिए हैं.

दीघा घाट से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट तक जेपी गंगा पथ के किनारे आधुनिक पार्क का निर्माण किया जाएगा. सड़क के किनारे यह पार्क होगा. पार्क के बीच में तालाब भी होगा और तालाब के बीचों-बीच 40 फीट की यक्षिणी मूर्ति का निर्माण किया जाएगा. एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के पीछे खाली पड़े भाग में लंदन आई के तर्ज पर पटना आई भी बनाया जाएगा जो काफी खूबसूरत होगा.

खर्च किए जाएंगे 85 करोड़ रुपये

इसके साथ ही गंगा पथ पर स्कल्पचर के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक की झलक दर्शाई जाएगी. कुल मिलाकर पूरा नजारा बिहार के इतिहास और बिहार की संस्कृति को प्रदर्शित करेगा. इस पूरे सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

मौर्य लोक में बनेगा पहला ऑटोमेटिक कर पार्किंग

मौर्या लोक परिसर में आधुनिक तरीके से बिहार का पहला मल्टीलेवल ऑटोमेटिक कर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है. स्मार्ट सिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. मौर्या लोक परिसर में लगभग डेढ़ सौ कार की पार्किंग हो सकेगी. ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम के तहत पटना में प्रथम स्वचालित कार पार्किंग होगा. यह पूरा कार पार्किंग शटल ट्रॉली सिस्टम से लैस होगा. इस कार पार्किंग को फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा जाएगा.

एप के जरिए बुक कर सकेंगे पार्किंग

ऑटोमेटिक कार पार्किंग सिस्टम की खास बात यह है कि एप के जरिए कार पार्किंग की बुकिंग कर सकते हैं. यह मल्टीलेवल ऑटोमेटिक कार पार्किंग बहुत जल्द बनने वाला है. इसकी शुरुआत मौर्या लोक परिसर में हो चुकी है. इसके लिए कुल 29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

बांस घाट का होगा आधुनिकरण

पटना के बांस घाट का भी विकास करने का निर्णय लिया गया है. यहां आठ पारंपरिक शवदाहगृह का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा स्वच्छ और सुंदर तालाब का निर्माण किया जाएगा जिसमें शवदाह करने के बाद स्नान किया जा सकेगा. प्रार्थना कक्ष भी बनाया जाएगा. बांस घाट में हरियाली युक्त पार्क का भी निर्माण किया जाएगा. इसके लिए 81.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

साथ ही पटना की सड़कों पर 50 और अधिक डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया जाएगा. हालांकि अभी कई जगहों पर डिस्प्ले बोर्ड लगे हुए हैं, लेकिन इसके अलावा 50 और डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है. इस डिस्प्ले बोर्ड से पटना बिहार से जुड़ी सूचना के अलावा बिहार का इतिहास भी दिखाया जाएगा. इस पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'आव फरिया ल...', नीतीश कुमार की वाराणसी रैली से पहले बोले BJP सांसद रवि किशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget