एक्सप्लोरर

Patna Metro: जल्द पूरा होने जा रहा पटना में मेट्रो का सपना! परिचालन से पहले DM ने दिए ये बड़े निर्देश

Patna DM Inspection: पटना के डीएम ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भीड़ के लिए ठोस रणनीति अपनाने की सलाह दी गई.

पटना मेट्रो का 800 मीटर का ट्रायल हो चुका है और बहुत जल्द आम जनों के लिए बेरिया बस स्टैंड के पास स्थित मेट्रो डिपो से मेट्रो दौड़ने वाली है. इसमें भीड़, नियंत्रण पार्किंग की व्यवस्था तथा आम जनों की सुविधा को किस तरह हो सके  इसको लेकर शनिवार को डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया. 

व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए लिया जायजा 

डीएम ने पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कर भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए मानकों के अनुसार जल्द से जल्द व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. पटना डीएम त्याग राजन एम. एस ने बताया कि मेट्रो जब चालू होंगे तो उसकी तैयारी के लिए पहले से विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ये जायजा लिया गया है.

इसमें मुख्य रूप से स्टेशनों के पास पार्किंग की व्यवस्था, लोगों के एंट्री की क्या व्यवस्था है, भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन अच्छे से हो और लोगों को सुविधा मिल सके. लोग अच्छे से मेट्रो के अंदर जाए और मेट्रो से बाहर आएं. यही सब देखने के लिए आए थे और इसमें मेट्रो की तरफ से हमें अच्छी ब्रीफिंग मिली है. इसमें क्या-क्या और आवश्यकता है, इसको देखते हुए सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.

इसके साथ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भीड़ के लिए ठोस रणनीति अपनाने की सलाह दी गई. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में काफी अच्छी प्रगति है. साथ ही मौके पर ट्रैफिक एसपी को मेट्रो के अधिकारियों के साथ मिलकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए.  

जिलाधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशन्स के पास बाईपास नाला बहता है. इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के जरिए इन नालों को ढंककर सड़क बनाने की विधिवत कार्रवाई जाएगी. बताते चलें कि सड़क बन जाने से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी. बाईपास नाला, ज्ञान गंगा से जीरो माईल होते हुए पहाड़ी संप हाउस तक है.

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इससे पहले मीठापुर से ज्ञान गंगा तक न्यू बाईपास नाला है. ज्ञान गंगा के पास न्यू बाईपास नाला जोगीपुर नाला से मिल जाती है. बाईपास नाला पहाड़ी संप हाउस से आगे बादशाही नाला में मिलती है. बाईपास नाला के ऊपर सड़क बन जाने से एक बहुत बड़ी आबादी को फायदा होगा. मेट्रो एवं सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी.

पटना डीएम ने कहा कि बाईपास नाला के ऊपर सड़क बनाने से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. इसके लिए विभाग के पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया गया है. जीरो माईल मेट्रो स्टेशन के पास ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आने-जाने के लिए एक कच्ची रोड है. इसके पक्कीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, ताकि मेट्रो से आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा हो.

ये भी पढ़ें: 'उपद्रवी, ईर्ष्यालु, अभिमानी, स्वार्थी, पाखंडी...', JDU नेता ने तेजस्वी यादव के नाम का बताया मतलब

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सम्राट सरकार ने रचा इतिहास, एक दिन में खुले 211 डिग्री कॉलेज
बिहार: सम्राट सरकार ने रचा इतिहास, एक दिन में खुले 211 डिग्री कॉलेज
UCC का JDU ने किया 'विरोध', अब चिराग पासवान ने भी साफ कर दिया रुख
UCC का JDU ने किया 'विरोध', अब चिराग पासवान ने भी साफ कर दिया रुख
तेजप्रताप यादव को जान का खतरा! केंद्र-बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा
तेजप्रताप यादव को जान का खतरा! केंद्र-बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा
'बच्चों के पानी में भी कमीशन का खेल क्यों?' JDU नेता ने पूछे सवाल
'बच्चों के पानी में भी कमीशन का खेल क्यों?' JDU नेता ने पूछे सवाल

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget