एक्सप्लोरर

Bihar News: NMCH में शव से आंख गायब मामले में प्रशासन की टूटी नींद, FIR दर्ज, डीएम का आया बड़ा बयान

NMCH News: पटना एनएमसीएच में मृत्यु के बाद एक व्यक्ति की आंख गायब पाई गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि आंख चूहों ने नहीं निकाली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar News: बिहार के पटना जिले में नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद शनिवार सुबह उसकी एक आंख कथित तौर पर गायब पाई गई. वहीं, इस मामले में पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि आरोप बहुत गंभीर है. इसकी छानबीन की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एक टीम गठित की गई है जो भी रिपोर्ट सामने आएगी. हमलोग उस पर कार्रवाई करेंगे.

नालंदा में गोली लगने से हुई मौत

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि नालंदा जिले के रहने वाले फंटूश कुमार (24) को अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था. पटना के आलमगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि व्यक्ति को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों ने आरोप लगाया कि बीती रात ही किसी ने मरीज की कथित तौर पर आंख को निकाल लिया. उन्होंने बताया कि शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की आंख के साथ छेड़छाड़ कर उसे निकाला गया है.

थाना अध्यक्ष ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष के मुताबिक, चिकित्सकों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह चूहों ने किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. अधिकारी ने बताया कि कुमार को 14 नवंबर की रात अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के 36 घंटे बाद कुमार की 15 नवंबर को रात करीब नौ बजे मौत हो गई और मौत के बाद उसकी बायीं आंख गायब थी जबकि अस्पताल में भर्ती किए जाने की समय उसकी दोनों आंखें थी.

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि शव की आंख निकाले जाने के बाद उसपर पट्टी बांध दी गई. अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की और बताया कि शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

(पीटीआई से भी जानकारी)

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'नीतीश-बीजेपी का राक्षस राज जारी', NMCH में शव से आंख गायब मामले पर RJD ने सराकर को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget