एक्सप्लोरर

Patna City Murder: पटना सिटी में व्यवसायी विनोद कुमार टेनी की गोली मारकर हत्या, मर्डर के मामले में जा चुका था जेल

Patna News: विनोद कुमार टेनी पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र का रहने वाला था. सुबह विनोद स्कूटी से सब्जी लाने के लिए चौक स्थित सब्जी बाजार गया था.

पटनासब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे व्यवसायी विनोद कुमार टेनी (Vinod Kumar Teni) को बदमाशों ने मंगलवार (20 जून) की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चाई गली की है. व्यवसायी विनोद कुमार टेनी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की. गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए. घायल व्यवसायी को स्थानीय लोग इलाज के लिए एनएमसीएच लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक विनोद कुमार टेनी पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र का रहने वाला था. परिजनों ने बताया कि वह सुबह में स्कूटी से सब्जी लाने के लिए चौक स्थित सब्जी बाजार गया था. सब्जी लेने के बाद वह वहां से घर के लिए निकल गया था कि कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने गोली मार दी. गोली लगते ही वह स्कूटी से गिर गया. गोलियों की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई. दुकानों के शटर बंद होने लगे. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची.  

Patna City Murder: पटना सिटी में व्यवसायी विनोद कुमार टेनी की गोली मारकर हत्या, मर्डर के मामले में जा चुका था जेल

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है. विनोद कुमार टेनी की हत्या किस कारण की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. 

कुछ दिनों पहले ही जेल से आया था विनोद

इस पूरे मामले में चौक थाना के एसएचओ गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि विनोद कुमार टेनी को गोली मारी गई है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. एक वर्ष पूर्व एक मर्डर केस में जेल भी जा चुका था. अभी कुछ दिनों पहले ही जेल से छूट कर आया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: 'तुम गवाही देगा…', RJD नेता के हत्याकांड में चश्मदीद गवाह को मारी गोली, रोहतास की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget