एक्सप्लोरर

रघुवंश बाबू के लिए टूट गई दलीय सीमाएं, जानें किसने कैसे किया अपने हरदिल अजीज नेता को याद

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी अमिट छाप ऐसा छोड़ते हैं कि सारी सीमाएं एक हो जाती हैं. ऐसा ही व्यक्तित्व दिखा रघुवंश बाबू का, जिनकी मृत्यु के बाद सभी पार्टी के नेताओं ने शोक प्रकट किया.

पटना: प्रखर समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद के निधन की खबर आते ही दलीय दूरिया धूमिल पड़ने लगीं. रघुवंश बाबू के साथ की यादों में डूबे राजनैतिक गलियारे गमगीन हो गए. जिस वक्त उनके मृत्यु की खबर आई, उस वक्त से उनके अजीज नेता लालू प्रसाद ने चुप्पी हीं साध ली. सूत्रों की माने तो इस खबर के बाद लालू यादव गहरी चिंता में डूबे हैं. ना किसी से बात कर रहे हैं और ना हीं खाना खाया है.

लालू यादव ने ट्वीट कर कही यह बात

हालांकि, लालू ने ट्वीट पर अपनी संवेदना जरूर जाहिर की. उन्होंने लिखा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं. लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं, दुःखी हूं, बहुत याद आएंगे.

राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कही यह बात

लालू यादव की गैर मौजूदगी में जब भी मशवरे की जरूरत पड़ी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को रघुवंश बाबू हीं याद आते थे. पार्टी के मजबूत स्तभं के धाराशाई होने पर आहत राबड़ी देवी ने अपनी वेदना दर्शाते हुए ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय रघुवंश बाबू समाजवाद को परिभाषित करने वाले सर्वश्रेष्ठ उदाहरण थे. उनके जीवन, रहन सहन, भाव भंगिमा और विचारों में समाजवाद, गरीब और जन उत्थान की विचारधारा रचती बसती थी. आज आरजेडी और देश ने अपना सच्चा सिपाही खोया है. अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि.

अमित शाह ने ट्वीट कर कही यह बात

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी अमिट छाप ऐसा छोड़ते हैं कि सारी सीमाएं एक हो जाती हैं. ऐसा ही व्यक्तित्व दिखा रघुवंश बाबू का जिनके देहांत पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उन्हें क्षद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुख हुआ. उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा. गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा. मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शांति"

सीएम नीतीश कुमार ने कही यह बात

वहीं बिहार के मुखिया ने नीतिश कुमार ने भी उनकी मृत्यु को एक अपूरणिय क्षति बताया और उन्होंने कहा कि वे एक प्रख्यात समाजवादी नेता थे. वे कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे. उन्होंने पांच बार वैशाली से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा. वे जमीन से जुड़े राजनेता थे. उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है. उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा और समाजवाद के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है."

शरद यादव ने कही यह बात

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव भी रघुवंश बाबू के जाने से बहुत आहत दिखे उन्होंने कहा "वह ना केवल मेरे घनिष्ट मित्र थे, बल्कि एक परिवार की तरह थे. आजकल ऐसे मित्र कहां मिलते हैं, जिनसे दिल की बात कही जा सके. उनकी कमी हमेशा खलेगी "

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कही यह बात

वहीं, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं हुए लिखा कि रघुवंश बाबू को मंत्री के नाते और मनरेगा के बिल को पायलट करते भी देखा. जमीन से जुड़ा आदमी जो इतने पढ़े लिखे थे. सभी दलों के नेताओं से उनके व्यक्तिगत संबंध थे. उनके जैसे विरले व्यक्ति पैदा होते हैं. अंतिम दिनों में जो उनके मन में तनाव था, अंतरद्वन्द था उसका भी परिणाम था कि उन्हें पत्र लिखना पड़ा, वो भी एक नहीं कई पत्र. उनका इस तरह जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव पर रिजल्ट से पहले BJP ने किया बड़ा दावा, जनसुराज बोली- कुछ घंटों में...
बांकीपुर उपचुनाव पर रिजल्ट से पहले BJP ने किया बड़ा दावा, जनसुराज बोली- कुछ घंटों में...
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget